काला फीता बांधकर सैकड़ों कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप किया सामूहिक भोज
भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन का आंदोलन तेज
एवीएस न्यूज, भोपाल।
भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन लगातार जारी है। इसी कड़ी में यूनियन पदाधिकारी ने भेल भोपाल की स्टाफ कैंटीन में जाकर कर्मचारियों के साथ सामूहिक भोज किया और काला बैच लगाकर विरोध दर्ज किया।
इस अभियान के दौरान कर्मचारियों में इंसेंटिव रिवीजन को लेकर स्पष्ट रूप से एकजुटता देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में यह आंदोलन और भी बड़ा रूप ले सकता है।
यूनियन के कार्यकारी महामंत्री दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि जल्द ही जेसीएम की तारीख नहीं घोषित की गई तो आंदोलन ओर तेज किया जाएगा एवं अगली कड़ी में पुतला दहन किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि यदि भेल प्रबंधन जल्द ही इंसेंटिव रिवीजन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तो यूनियन आंदोलन को और तेज करते हुए उग्र रूप देने के लिए बाध्य होगी। मांग पूरी होने तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

