भोपाल।  मध्य प्रदेश राजपूत समाज संस्था द्वारा रविवार को संस्था के चार इमली स्थित महाराणा प्रताप भवन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार भुट्टा पार्टी आयोजित की गई। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के  अतिरिक्त महासचिव ऋतुराज सिंह परमार ने बताया कि  दीप प्रज्वल के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उसके तुरंत बाद विशेष रूप से भुट्टा- पार्टी के लिए बने सेल्फी फ्रेम का फीता काटकर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह सोलंकी, वरिष्ठ सदस्य धीर सिंह भदोरिया  ने शुभारंभ किया।

 कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन करते हुए यशवंत परिहार, जयेश सिंह ठाकुर, एवं ऋतुराज सिंह परमार ने खचाखच भरे हाल में उपस्थित लोगों के पास जा - जाकर उनसे  सभी लोगों का बारी-बारी से परिचय कराया। परिचय  के दौरान बीच बीच में चंदन सिंह सूरमा, सत्येंद्र सिंह भदोरिया, देवेंद्र मोहन नेगी, महावीर भदौरिया,पवन चौहान, ऋतुराज परमार,दिलीप भदोरिया , बृजमोहन सिंह "बज्जू भइया",अर्चना पुंडीर, मिलन भदौरिया, बृजेन्द्र सिंह तोमर, डॉ अनीता भदोरिया ने शानदार गानों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर  राजदीप चौहान द्वारा विशेष रूप से बनाई गई भुट्टे पर कविता सुना कर सभी की खूब वह वाई/ लूटी।
कार्यक्रम में लोगों ने स्वादिष्ट मक्का से बने भजिए, कबाब, भुने एवं उबले हुए भुट्टे, sweet corn soup, कॉर्न पनीर, कॉर्न से बनी खीर जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। 
इस भुट्टा - पार्टी में शहर के कई *गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया 
संस्था अध्यक्ष लेफ्टिनेंट विनय भदोरिया, कार्यकारी अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष,भरत सिंह जादौन, हेमंत सिंह चौहान,कोषाध्यक्ष राजेश कुशवाह, प्रदीप चौहान, वी पी एस भदोरिया, जयेश ठाकुर, रामवीर सिकरवार,राजीव परिहार, संतोष ठाकुर, धीर सिंह भदोरिया, महिला प्रकोष्ठ की डॉ अनीता भदोरिया, अनिता कुशवाह, कल्पना भाटी, CA ज्योति चौहान आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।