इंदौर के ट्रांसपोर्टर्स की 6 अक्टूबर से माल बुकिंग डिलीवरी बंद करने की घोषणा
भोपाल। इंदौर में हुए भयावह ट्रक हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और 12 लोग घायल हुए। इस हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश रोकने के लिए सख्ती की और आदेश दिए। इसका व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स द्वारा विरोध किया जा रहा है। अब इस मामले में एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ओनर्स ने 6 अक्टूबर सोमवार से बुकिंग बंद करने की घोषणा कर दी है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी और सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि सभी व्यापारी संस्थाओं के नाम पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा विविध मार्गों पर सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है। संस्था द्वारा कुछ मार्गों पर इसे लेकर विरोध दर्ज कराया गया है।
इंदौर प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। लोहा मंडी क्षेत्र पार्सल गुड्स के परिवहन का बड़ा केंद्र है यह करीब 1500 से 2 हजार ट्रक में माल लोडिंग और अनलोड होते हैं जो कि प्रशासन द्वारा नियम समय में संभव नहीं हैं अत:नो एंट्री के चलते यह प्रभावित हो रहा है। रात 11 से सुबह 6 बजे की अवधि में यह काम करना संभव नहीं है।
- अनिश्चितकाल के लिए बुकिंग सोमवार से बंद करेंगे
ट्रांसपोर्टर विजय कालरा ने बतया कि इंदौर में नो एंट्री के विरोध स्वरूप संस्था के सदस्य स्वैच्छिक रूप से 6 अक्टूबर सोमवार से अपने कार्यालय,गोदाम से माल बुकिंग और डिलीवरी के काम अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे। जब तक प्रशासन और पुलिस इस एंट्री के प्रावधान को पूर्ववत नहीं करते हैं। नो एंट्री के प्रावधान के तहत काम करना असंभव है।
- ट्रक के प्रवेश पर रोक पर एक नजर
इंदौर में हुए ट्रक हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी। व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स ने इस रोक का विरोध करना शुरू कर दिया है। एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ओनर्स ने बुकिंग और डिलीवरी बंद करने की घोषणा की। एसोसिएशन के पत्र में कहा गया कि नो एंट्री के कारण लोहा मंडी और पार्सल गुड्स का परिवहन प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ऐलान किया है कि 6 अक्टूबर से अनिश्चितकाल के लिए माल बुकिंग और डिलीवरी बंद कर दी जाएगी, जब तक प्रशासन और पुलिस नो एंट्री के आदेश को पूर्ववत नहीं करते।

