ईमानदार अफसरों की टास्क फोर्स का ग्लोबल स्मग्लिंग एंपायर से सामना - नेटफ्लिक्स ने तस्करीः द स्मग्लर्स वेब’ का ट्रेलर जारी किया
एवीएस न्यूज.मुंबई
नए साल की शुरुआत हाई अलर्ट के साथ हुई है और अर्जुन मीना की टीम ने कमान संभाल ली है। नेटफ्लिक्स ने आज तस्करीः द स्मग्लर्स वेब का जबरदस्त ट्रेलर लॉन्च किया। यह एक रोमांचक थ्रिलर है, जो दर्शकों को सरकारी कस्टम विभाग के भीतर चलने वाली दिमागी जंग और दांव-पेचों से रूबरू कराएगा, जहाँ छिपाना एक कला है, खुफिया जानकारी का मोल है, और दूसरा मौका कभी नहीं मिलता है।
अल-डेरा, अदीस अबाबा, मिलान और बैंगकॉक में स्मग्लिंग के मुख्य गलियारों का पीछा करते हुए तस्करी में अंतर्राष्ट्रीय स्मग्लिंग की दुनिया की जटिल परतों को खोला गया है। यह दुनिया कोड वाले मार्गों, भ्रामक खुलासों और सोचे-समझे तरीकों से गुमराह करने वाली चालों का एक जाल है। इसकी कहानी देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात स्पेशलाईज़्ड कस्टम्स टास्क फोर्स के इर्दगिर्द घूमती है।
इस टीम का नेतृत्व अर्जुन मीना (इमरान हाशमी), मिताली कामथ (अमृता खानविलकर), रविंदर गुज्जर (नंदीश सिंह संधू) और प्रकाश कुमार (अनुराग सिन्हा) जैसे ईमानदार अफसरों की टीम करती है। ये अफसर अपनी इंस्टिंक्ट पर भी उतना ही भरोसा करते हैं, जितना इंटैलिजेंस पर। उन्हें मालूम है कि एक चूक भी हफ्तों की मेहनत को बर्बाद कर सकती है। उनके सामने खड़ा है कुख्यात सरगना, बड़ा चौधरी (शरद केलकर) और उसका ताकतवर सिंडिकेट, जो वैश्विक मार्गों पर धोखाधड़ी के माध्यम से काम करता है ताकि वो किसी की राडार में न आ सके।
हाउस ऑफ नीरज पांडे का सनसनीखेज सस्पेंस, तस्करी में हर सूटकेस, हर यात्री और हर शिपमेंट के साथ वैश्विक स्मग्लिंग की तनावपूर्ण दुनिया दिखाई गई है, जिसमें कई गुत्थियाँ हैं। धोखाधड़ी के इस खेल को उजागर करने के लिए कस्टम अधिकारियों को इन लोगों से तीन कदम आगे रहकर काम करना होगा।
क्रिएटर नीरज पांडे ने कहा, ‘‘मैं कस्टम की दुनिया को हमेशा से एक्सप्लोर करना चाहता था। मैं कस्टम्स एन्फोर्समेंट के अंदर जाकर देखने के लिए बहुत उत्सुक था क्योंकि यह विभाग बिल्कुल शांत रहकर, सटीकता से और लगातार दबाव में काम करता है। उनकी कहानी को दिखाना बहुत रोमांचक रहा है, खासकर अपनी टीम के सदस्यों के साथ, जो पहले दिन से ही अपने किरदार में पूरी तरह से समर्पित थे और कहानी की मांग के अनुरूप रिद्म एवं वास्तविकता को पूरी तरह से समझते थे। हम अपनी सफल फ्रेंचाईज़ी, खाकी के बाद एक बार फिर नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं। हमने एक बहुत खास क्राईम थ्रिलर बनाया है, जो प्रामाणिकता पर आधारित है। हमें उम्मीद है कि हम अपने दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे, जिन्होंने हमें हमेशा बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
इमरान हाशमी ने कहा, ‘‘यह टीज़र लॉन्च होने के बाद हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। तस्करी नीरज और इन प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ मेरा पहला काम है। उनके साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा।
इस सीरीज़ ने मेरा ध्यान इसलिए खींचा क्योंकि इसकी कहानी हकीकत के बेहद करीब है। यह हीरोईज़्म को बहुत समझदारी से पेश करती है। यह शोरगुल वाली बहादुरी की बजाय शांत साहस, अनुशासन और कर्तव्य की कहानी है। हमारी पूरी टीम ने इस कहानी को जीवंत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। मैं दर्शकों द्वारा इसे स्क्रीन पर देखे जाने का उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूँ।’’

