आउटस्टैंडिंग कैम्ब्रिज लर्नर अवार्ड्स में मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स ने किया सबसे बेहतर प्रदर्शन
एवीएस न्यूज. भोपाल
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट (कैम्ब्रिज) के इंटरनेशनल एजुकेशन ग्रुप ने मध्य प्रदेश में आउटस्टैंडिंग कैम्ब्रिज लर्नर अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी है। ये अवार्ड्स नवंबर 2024, मार्च और जून 2025 की कैम्ब्रिज परीक्षा सीरीज़ में सेकंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स की शैक्षणिक सफलताओं को सम्मानित करते हैं। साथ ही उन्हें दो प्रमुख यू.के रसेल ग्रुप संस्थानों से आठ तक यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप जीतने का अवसर भी मिलता है।
मध्य प्रदेश में, 3 स्टूडेंट्स को कैम्ब्रिज आई.जी.सी.एस.ई™, इंटरनेशनल ए.एस. एंड ए लेवल एग्जाम में शानदार परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड मिलेंगे। भारत में, 227 से अधिक स्टूडेंट्स को ये अवार्ड मिलेंगे, जिनमें 86 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने विश्व में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और 107 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्होंने भारत में किसी एक विषय में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। भारत में, ‘टॉप इन वर्ल्ड’ अवॉर्ड कैटेगरी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 85% स्टूडेंट्स मैथ्स, साइंस और इंग्लिश विषयों से हैं। ए.एस. एंड ए लेवल में स्पैनिश, जर्मन, फ्रेंच, चाइनीज़ और अरेबिक जैसी विदेशी भाषाओं की मांग भी बढ़ी है।
आऊटस्टैंडिंग कैंब्रिज लर्नर अवार्ड्स प्रोग्राम उन विद्यार्थियों की सफलता को सम्मानित करता है, जो दुनिया के 40 से अधिक देशों में कैंब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। कैंब्रिज द्वारा प्रदान की जाने वाली शिक्षा विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी और उसके बाद जीवन में सफलता प्राप्त करने का कौशल प्रदान करती है। दुनिया में सबसे अच्छे उच्च शिक्षण संस्थान कैंब्रिज की शिक्षा को मान्यता देते हैं और कैंब्रिज के विद्यार्थियों की क्रिटिकल थिंकिंग की स्किल, स्वतंत्र रिसर्च की क्षमताओं और विषय की गहरी नॉलेज को महत्व देते हैं।
विनय शर्मा, रीजनल डायरेक्टर, कैंब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन, साउथ एशिया ने कहा, ‘‘हम अपना पूरा ध्यान कैंब्रिज के स्टूडेंट्स पर केंद्रित रखते हैं। हमें भारत के इन स्टूडेंट्स की उपलब्धियों पर गर्व है, जिनकी सफलता बेहतरीन शैक्षणिक क्षमता, प्रतिबद्धता और लगन प्रदर्शित करती है। ये अवॉर्ड विश्व में सबसे बेहतर प्रदर्शन को सम्मानित करते हैं। ये ना केवल इन स्टूडेंट्स को बल्कि पैरेंट्स और टीचर्स के महत्वपूर्ण सपोर्ट को भी गौरवान्वित करते हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के अंतर्गत हम जो योग्यता प्रदान करते हैं, वह पूरे विश्व में प्रमाणित है और अन्य यूनिवर्सिटी एवं एम्प्लॉयर उसे महत्व देते हैं। यह योग्यता स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य प्राप्त करने का कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। ये अवॉर्ड विश्व में सबसे बेहतर प्रदर्शन को सम्मानित करते हैं। ये ना केवल इन स्टूडेंट्स को बल्कि पैरेंट्स और टीचर्स के महत्वपूर्ण सपोर्ट को भी गौरवान्वित करते हैं।’’
इन अवार्ड्स द्वारा उन विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने उन विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करके ‘हाई अचीवमेंट’ हासिल किया है, जो भारत में कम विद्यार्थियों द्वारा लिए जाते हैं। साथ ही, जिन विद्यार्थियों ने कई विषयों में सबसे ज्यादा टोटल अंक हासिल किए हैं, उन्हें भी ये अवार्ड दिए जाते हैं। विजेता विद्यार्थियों ने पूरी दुनिया में कैंब्रिज परीक्षाओं में बैठने वाले हजारों विद्यार्थियों से बेहतर प्रदर्शन किया।
अवार्ड सेरेमनी में यू.के यूनिवर्सिटीज़ के दो ब्रांच कैंपस शामिल हुए।
रसेल ग्रुप इंस्टीट्यूशन, यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क यू.के के कैंपस, यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क मुंबई ने घोषणा की कि आउटस्टैंडिंग कैम्ब्रिज लर्नर अवॉर्ड प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 में प्रवेश लेने पर तीन स्कॉलरशिप दी जाएंगी। इन स्कॉलरशिप में पहले साल की ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ होगी।
हर स्कॉलरशिप में पहले साल की पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ होगी और नीचे दिए गए हर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एक अवॉर्ड उपलब्ध होगा:
· बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस
· बीएससी (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स
· बीए (ऑनर्स) बिज़नेस ऑफ़ द क्रिएटिव इंडस्ट्रीज
रसेल ग्रुप इंस्टीट्यूशन, यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल यू.के के कैंपस, यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल बेंगलुरु ने घोषणा की है कि आउटस्टैंडिंग कैम्ब्रिज लर्नर अवॉर्ड (ओसीएलए) प्राप्त करने वाले कैम्ब्रिज इंटरनेशनल ए लेवल के स्टूडेंट्स को शैक्षणिक वर्ष 2026 से शुरू होने वाले पाँच यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल बेंगलुरु – कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। इसमें प्रवेश की पात्रताओं को पूरा करने पर पहले साल ट्यूशन फीस में छूट मिलेगी।
कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप अवॉर्ड्स, कैम्ब्रिज ग्रेजुएट्स की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उनकी शैक्षणिक एवं व्यवसायिक सफलता में योगदान देने की यूनिवर्सिटी की निरंतर प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं।

