इंडियन ऑयल और एयर इंडिया के बीचविमानन ईंधन आपूर्ति के लिए समझौता
गुरुग्राम । इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने एयर इंडिया को टिकाऊ विमानन ईंधन की आपूर्ति के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं , जो भारत में हरित और स्वच्छ विमानन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आईओसी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह साहनी के अनुसार कंपनी इस साल दिसंबर से अपनी पानीपत रिफाइनरी में इस्तेमाल किए गए खाना पकाने के तेल से टिकाऊ विमानन ईंधन का उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही है। इस संयंत्र से आईटीसी और हल्दीराम जैसी होटल और रेस्टोरेंट श्रृंखलाओं से प्राप्त अपशिष्ट खाना पकाने के तेल का उपयोग करके सालाना 35,000 टन हरित ईंधन का उत्पादन होने की उम्मीद है।
यह समझौता इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक (एविएशन) शैलेश धर और एयर इंडिया के समूह प्रमुख–गवर्नेंस, रेगुलेटरी, कॉम्प्लायंस एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स, पी.बालाजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल के अध्यक्ष एएस साहनी तथा एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपबेल विल्सन उपस्थित रहे। इंडियन ऑयल के अध्यक्ष एएस साहनी ने कहाकि एयर इंडिया के साथ यह समझौता भारत में सतत विमानन की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। हमारी आईएससीसी-सीओआरएसआईए प्रमाणित एसएएफ क्षमता से हम एयर ट्रैवल के डिकार्बोनाइजेशन के लिए एक व्यवहारिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।

