भोपाल। एचडीएफसी बैंक ने एआई कंपनी कोरोवर में निवेश की घोषणा की है। कोरोवर एक अग्रणी, संप्रभु और उद्यम-स्तरीय लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) है जिसने भारतजीपीटी का निर्माण किया है ।

कोरोवर का उपयोगकर्ता आधार  लगभग 1 अरब है और इस पर 25,000 से अधिक उद्यम और डेवलपर्स भरोसा करते है जो संवादात्मक एआई एजेंट, एआई सहायक (वीडियोबॉट, वॉयसबॉट, चैटबॉट) और टेलीफोनी एआई समाधान विकसित करता है। ये समाधान भारतजीपीटी द्वारा संचालित हैं, जो एक बहुभाषी, बहुविध और डोमेन-अनुकूलनीय एलएलएम है, जिसे पूरी तरह से भारत में, भारत के लिए बनाया गया है।