भेल भोपाल को मिला ‘ग्रीन कंपनी- सिल्वर रेटिंग’ अवॉर्ड
भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया सम्मानित
एवीएस न्यूज, भोपाल।
बीएचईएल, भोपाल में कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में चल रहे मेटेरियल सेविंग, ऊर्जा सरंक्षण, वेस्ट रिडक्शन एवं पर्यावरण सरंक्षण के लिए किए जा रहे अन्य विभिन्न कार्यों के परिणाम स्वरूप प्रतिष्ठित संस्था सीआईआई द्वारा बीएचईएल, भोपाल को पर्यावरण संबंधित सर्टिफिकेशन ‘ग्रीन कंपनी- सिल्वर रेटिंग’ प्रदान की गई। यह ग्रीन को सर्टिफिकेशन अवाॅर्ड 18 और 19 जून को भारत मंडपम, कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित ‘सीआईआई ग्रीनको समिट- 2026’ के दौरान उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा प्रदान किया गया।
मापदंडों पर खरा उतरने पर मिला अवॉर्ड
यह अवाॅर्ड उन संस्थानों को प्रदान किया जाता है, जो संस्थान सीआईआई द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में निर्धारित कड़े मापदण्डों पर खरा उतरते हैं । बीएचईएल प्रबंधन की ओर से यह अवाॅर्ड सपन सुहाने, अपर महाप्रबंधक (एचएसई) एवं राजकुमार मीना, प्रबंधक (एचएसई) ने ग्रहण किया। बीएचईएल भोपाल को सीआईआई जैसी प्रमाणित एवं प्रतिष्ठित संस्था द्वारा पर्यावरण संबंधित सर्टिफिकेशन ‘ग्रीन कंपनी-सिल्वर रेटिंग’ प्राप्त होना इस कारखाने को पर्यावरण के क्षेत्र में एक पायदान और ऊपर स्थापित करता है।






