भारत का प्रमुख टेक्सटाइल मंच जुलाई 2026 में नवाचार, स्थिरता और वैश्विक साझेदारी के साथ लौट रहा है

एवीएस न्यूज..नई दिल्ली

भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन तीसरे संस्करण के आयोजन के लिए तैयार है। भारत टेक्स देश का प्रमुख वैश्विक टेक्सटाइल और परिधान आयोजन है जो 14 से 17 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित होगा। यह घोषणा भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ ) द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। बीटीटीएफ अग्रणी निर्यात संवर्धन परिषदों   और उद्योग संघों का एक प्रतिष्ठित संघ है। नेतृत्व ने आगामी संस्करण के विज़न, पैमाने और प्रमुख विशेषताओं को साझा करते हुए भारत टेक्स 2026 की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत की। 
बीटीटीएफ के चेयरमैननरेन गोयनका ने कहाकि भारत टेक्स के पहले दो संस्करणों ने इसे भारत के ग्लोबल मेगा टेक्सटाइल्स इवेंट के रूप में स्थापित कर दिया है। दूसरा संस्करण, जो 14 से 17 फरवरी 2025 के बीच भारत मंडपम और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 2.2 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र में आयोजित किया गया और अत्यंत सफल रहा। इस आयोजन में 5,000 से अधिक प्रदर्शक, 120 से अधिक  देशों से 6,000 अंतरराष्ट्रीय खरीदार और 1,20,000 से अधिक दर्शक शामिल हुए। 80 से ज्यादा ज्ञान सत्रों, 8,000 से ज्यादा बी2बी/बी2जी बैठकों और उच्च स्तरीय नीति संवादों के साथ, इस संस्करण ने लगभग 2.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात अवसर और 2,100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रतिबद्धताएं उत्पन्न कीं। बीटीटीएफ के सह-अध्यक्ष  भद्रेश डोढिया ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण ग्लोबल टेक्सटाइल डायलॉग 2026 होगा, जहां वैश्विक उद्योग नेता, साईओ, नीति निर्माता और विशेषज्ञ इंडस्ट्री 4.0,ईएसजी आवश्यकताओं, अनुसंधान, सहयोग और उभरते व्यापार परिदृश्यों पर विचार-विमर्श करेंगे। 


बीटीटीएफ के सह-अध्यक्ष   भद्रेश डोढिया ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण ग्लोबल टेक्सटाइल डायलॉग 2026 होगा, जहां वैश्विक उद्योग नेता, साईओ, नीति निर्माता और विशेषज्ञ Industry 4.0, ESG आवश्यकताओं, अनुसंधान, सहयोग और उभरते व्यापार परिदृश्यों पर विचार-विमर्श करेंगे।
श्री डोढिया  ने आगे कहा कि भारत टेक्स 2026 भारत की प्रतिष्ठा को एक जिम्मेदार, स्थिर और विश्वसनीय वैश्विक सोर्सिंग हब के रूप में और मजबूत करेगा।

यह MSMEs, स्टार्ट-अप्स और कारीगरों को वैश्विक बाजारों, निवेशकों और तकनीकी साझेदारों के साथ जुड़ने के नए अवसर प्रदान करेगा। यह आयोजन भारत की सर्कुलर मैन्युफैक्चरिंग, जिम्मेदार उत्पादन और टेक्सटाइल नवाचार में नेतृत्व को उजागर करेगा, साथ ही डिजाइन लैब, इनोवेशन पवेलियनों और फैशन शोकेस के माध्यम से कौशल और रचनात्मकता का उत्सव मनाएगा।

भारत टेक्स 2026 सिर्फ टेक्सटाइल की ताकत दिखाने का मंच नहीं, बल्कि प्रगति की संभावनाओं को लोगों तक पहुंचाने की पहल है। जैसे ही दुनिया नई दिल्ली में एकत्र होगी, भारत अपनी सबसे प्रेरक टेक्सटाइल कहानी प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।