एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
रॉयल एनफील्ड सितंबर में भारत के एडवेंचरप्रेमियों के लिए जबरदस्त एक्शन की पेशकश कर रही है, जिसमें उन्हें हिमालय की ऊँचाई, दूरी और अज्ञात की खोज का दिलचस्प अनुभव मिलेगा। यह पहला हिमालयन बेसकैंप (एचबीसी) - लद्दाख एडिशन है, जो रॉयल एनफील्ड के आध्यात्मिक घर, लद्दाख में 11,480 फीट की ऊँचाई पर राईडर्स, क्लाईंबर्स, ओवरलैंडर्स, कायाकर्स और एक्सप्लोरर्स को एक साथ ला रहा है।


एडवेंचर प्रेमियों के लिए तैयार इस आयोजन में प्रतिभागियों को दुनिया के सबसे सुंदर स्थानों में से एक पर गाईडेड एक्सप्लोरेशन, प्रतियोगिताओं, एक्सपर्ट मास्टरक्लास और दिलचस्प सांस्कृतिक अनुभव लेने का मौका मिलेगा।
विवरणः
क्या: हिमालयन बेसकैंप - लद्दाख एडिशन
कब: 4 सितंबर से 6 सितंबर, 2026
कहाँ: लेह, लद्दाख
कैसे: टिकट royalenfield.com/himalayan-basecamp से खरीदें।


हिमालयन बेसकैंप - लद्दाख एडिशन में मिलने वाले अनुभवः
1.    लद्दाख के सबसे मुश्किल रास्तों से गुजरने का मौका
एडवेंचरप्रेमियों को कई चुनौतीपूर्ण रास्तों पर अपनी स्किल, एन्ड्योरेंस और डिसीज़न-मेकिंग की सीमाओं को परखने का मौका मिलेगा। 
नैविगेशन की चुनौती: लद्दाख की सबसे मुश्किल घाटियाँ, एक रोड और आगे बढ़ने का जुनून। टाईम-स्पीड-डिस्टैंस फॉर्मेट सभी बाईक श्रेणियों में खुला। 
हिमालयन स्पिरिट: लद्दाख के बीहड़ रास्तों पर तीन दिन तक स्किल, एन्ड्योरेंस और जजमेंट का ऑफरोड टेस्ट कई डिसिप्लिंस में। 
हिल क्लाईंब: एक पहाड़ी, एक शॉट, एक घड़ी। सरल, क्रूर, यादगार अनुभव।


2.    जो लोग इन मुश्किल रास्तों के साथ गुजर चुके हैं, उनके साथ एक्सप्लोर करें और अनुभव लें
एचबीसी में तीन दिनों तक अनुभवी एडवेंचरप्रेमियों, ओवरलैंडर्स और आउटडोर स्पेशियलिस्ट्स के मार्गदर्शन में मास्टरक्लास का आयोजन होगा। इन सत्रों में शामिल हैंः
बुश मैकेनिक्स और ऑफ-रोड रिकवरी: अगर बाईक में दिक्कत आ जाए और आप ऐसी जगह फँस जाएं, जहाँ कोई मदद नहीं आ सकती है, तो इस स्थिति में लिए जमीनी ज्ञान।
मोटरसाईकल ओवरलैंडिंग 101 और ऑफ-रोड बेसिक्स: बाईक पर लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनाना, जिसमें गियर सलेक्शन से लेकर कच्चे रास्तों पर चलना भी शामिल है।
4डब्लूडी और एसयूवी ओवरलैंड एसेंशियल्सः फोर व्हीलर में गंभीर ओवरलैंड रास्तों पर चलने के लिए जरूरी स्किल्स, गियर और मानसिकता।
ओवरलैंड कुकिंग: खाना बनाने के शौकीनों के लिए लाईव फायर, स्थानीय सामग्री और एल्टीट्यूड किचन। 


3.    एडवेंचर स्पोर्ट्सः विभिन्न डिसिप्लिन पर एक स्पिरिट
एडवेंचर की स्पिरिट केवल टू-व्हीलर्स तक नहीं रुकती है। प्रतिभागी अलग-अलग डिसिप्लिन में हिस्सा ले सकते हैं, जिनमें शामिल हैंः
राफ्टिंग और कायाकिंगः जंस्कार में ग्लेशियर वॉटर और क्लास 2 रैपिड और इंडस एवं जंस्कार में कायाकिंग, जिसके लिए किसी पूर्व अनुभव की जरूरत नहीं है।
रॉक क्लाईंबिंग और स्क्रैंबलिंगः शे में आसान से लेकर मुश्किल तक बढ़ती हुई चढ़ाई। तीनों दिन सर्टिफाईड इंस्ट्रक्टर्स के साथ स्क्रैंबलिंग।
हाईकिंग और माउंटेन बाईकिंगः छिपी हुई घाटियाँ, मठ और बहुत ऊँचे पास से पैदल गुजरना और डिस्को वैली से बाईक पर नीचे उतरना।
पैराग्लाईडिंगः सबसे ज्यादा ऊँचाई पर पहुँचकर देखिए कि कैसे हर कोई राईड कर रहा है, क्लाईंब कर रहा है या फिर राफ्टिंग कर रहा है।


4.    विशेष अभियानों के साथ लद्दाख की सैर करें
सात विशेष डिजाईन की राईड सबसे बड़े आकर्षणों में से एक होगी, जो पारंपरिक टूरिस्ट मार्गों से अलग चलेगी। 
कला, संस्कृति और फोटोग्राफी: पॉटरी विलेज, प्राचीन पेट्रोग्लिफ, मठों के आंगन और खारदुंग ला में बादलों से ऊपर। 
लद्दाख की अनछुई और रिवरसाईड हैरिटेज राईड: स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई सड़कें, जिनसे बहुत कम लोग गुजरते हैं। लद्दाख के वो गाँव को टूरिस्ट मार्गों से अलग हैं। 
पवित्र राईड और हिमालयन कॉफी ट्रेल: नदी के किनारे सड़कों, हॉट स्प्रिंग्स और वाईल्ड ब्रू के साथ ऊँचाई पर मोनास्ट्री सर्किट और आशीर्वाद।
ट्रिपल पास एक्सपेडिशन: 17,582 फीट की ऊँचाई पर खारदुंग ला, 17,480 फीट की ऊँचाई पर वारी ला और तंगलंग ला। ये तीन पास, तीन दिन और एक बेस कैंप।


5.    रिकवर करें, रिचार्ज करें और फायर के पास बैठकर किस्से साझा करें
एडवेंचर का मतलब केवल दायरों से बढ़कर मेहनत करते जाना नहीं है। बल्कि आपको गति को कम भी करना होता है। बेसकैंप में वैलनेस पर कंेद्रित अनुभव भी होंगे, जिनमें शामिल हैं:
एंड्योरेंस और रिकवरी कलेक्टिव और मोटो योगा: हाई-एल्टिट्यूड पर राईड करने के दौरान शरीर और मन की थकान मिटाने के लिए राईडर पर केंद्रित वैलनेस। 
फायरसाईड बातचीत और एक्सप्लोरर्स के टेंटः बिना किसी एजेंडे के, एक ही फायर के साथ राईडर और क्लाईंबर पहाड़ के दूसरी तरफ की कहानियाँ साझा करते हैं।
लद्दाखी फूड, संस्कृति और एकाउस्टिक संगीत: खुली छत के नीचे स्थानीय शेफ के साथ लाईव कुकिंग और हिमालय के बीच रात में सिंगर-सॉन्गराईटर के सत्र।
बेसकैंप लद्दाख में होगा, पर एडवेंचर उससे काफी पहले शुरू हो जाएगा। रॉयल एनफील्ड द्वारा भारत के 24 शहरों से गाईडेड राईड शुरू की जाएंगी, ताकि राईडर्स के लिए उनके सफर का अनुभव मंजिल की कहानी का हिस्सा बन सके।
तो यह आपको तय करना है कि आप राईड करेंगे, उड़ान भरेंगे या फिर जीपीएस से अपना रास्ता खुद बनाएंगे।