एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
रॉयल एनफील्ड ने अपने सबसे बड़े मोटो-कल्चर आयोजन, मोटोवर्स 2026 के लिए आज कलाकारों की पहली लाईन-अप की घोषणा कर दी। इन कलाकारों में भारत की सबसे प्रतिष्ठित और दिग्गज हस्तियां शामिल हैं।
रॉयल एनफील्ड के 125 साल पूरे होने के जश्न में मोटोवर्स 2026 में 27 से 29 नवंबर, यानी तीन दिनों तक वैगेटर, गोवा में म्यूजिक, मोटरसाईकल, आर्ट, स्पोर्ट और कल्चर का बेहतरीन अनुभव प्राप्त होगा। 


यह इस फेस्टिवल का अब तक का सबसे बड़ा एडिशन है। मोटोवर्स 2026 में एक्सक्लुसिव मोटरसाईकल पेश की जाएंगी। उन्हें लॉन्च किया जाएगा। शुद्ध स्पोर्ट का अनुभव प्राप्त होता, तथा आर्ट एवं क्राफ्ट्समैनशिप, क्योरेटेड राईड, फूड, वर्कशॉप एवं अनेकों सामुदायिक अनुभवों का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।


रेबल, लिफाफा, फरहान अख्तर, संजीत हेगड़े, एमएचआर एंड फ्रेंड्स और द थिंक फ्लॉयडियन आदि हिप-हॉप, हिंदी इलेक्ट्रॉनिका, प्लेबैक और ट्रिब्यूट परफॉर्मेंस में शानदार पेशकश देंगे। रेबल भारत के स्वतंत्र हिपहॉप सर्किट में जबरदस्त ऊर्जा लेकर आए हैं, जो अब राष्ट्रीय फिल्मों के साउंडट्रैक में भी दिखाई देती है।

फरहान अख्तर स्क्रीन से स्टेज के बीच आते-जाते रहते हैं। संजीत हेगड़े मल्टी-लिंग्वल प्लेबैक में अपनी पहचान रखते हैं। वहीं, लिफाफा लगातार हिंदी इलेक्ट्रॉनिका के दायरों को बढ़ा रहे हैं। एमएचआर एंड फ्रेंड्स रैप, मेलोडी और एक्सपेरिमेंटल प्रोडक्शन के साथ स्टेज पर बेहतरीन तालमेल पेश करते हैं, तथा द थिंक फ्लॉयडियन पिंक फ्लॉयड की शानदार और दिलचस्प लाईव साउंड पेश करते हैं। ये कलाकार मिलकर मोटोवर्स के विस्तार और विविधता को प्रदर्शित कर रहे हैं।


कम्युनिटी स्टेज भी इसी भावना को आगे बढ़ाता है, जो भारत के स्वतंत्र और उभरते हुए म्यूजिक परिदृश्य को उजागर करता है। गायक-गीतलेखक रुशिल और माली स्नेहपूर्ण और भावनात्मक पहलू पेश करते हैं। सुग्गाहनी अपनी तेज हिपहॉप वॉईस लेकर आए हैं और कर्टेन ब्लू, कोमोरेबी एंड गोया, ओजी शेज एवं अक्सोमेनियक स्वतंत्र, इलेक्ट्रॉनिक एवं रीजनल आरएंडबी साउंड्स का मिश्रण पेश कर रहे हैं।

दोनों ही मंचों पर इस लाईनअप में ऐसे कलाकार शामिल हैं, जो मोटोवर्स की गतिशीलता और व्यक्तिगत भावना के अनुरूप हैं। ये क्रिएटर लगातार नए रास्ते, साउंड और संभावनाएं तलाश रहे हैं। फेस्टिवल से पहले अभी और नामों की घोषणा की जानी बाकी है।
इस शुद्ध स्पोर्ट एरिना में राईडर और मोटरसाईकल प्रेमी, दोनों को ही अपने कौशल को परखने का अवसर मिलेगा। वो डर्ट ट्रैक, मोटो पोलो, मौत का कुआँ, स्लाईड स्कूल, ड्रिफ्ट स्कूल और ट्रेल स्कूल की चुनौतियों का सामना करेंगे। मोटोविले में रॉयल एनफील्ड के ग्लोबल क्रिएटिव अभियान की क्रिएटिविटी और क्राफ्ट्समैनशिप का जश्न मनाया जाएगा। वहीं, मोटोरील में वर्कशॉप, बातचीत और कहानियों के माध्यम से राईडर्स, एडवेंचरर्स, रेसर्स, कस्टम बिल्डर्स और एक्सप्लोरर्स एक साथ आएंगे।


मोटोवर्स फेस्टिवल ग्राउंड के अलावा भी गोवा में एक बार फिर राईड, लजीज अनुभव, सामुदायिक प्रतियोगिताएं, इंटरैक्टिव वर्कशॉप और 100 से अधिक मोटरसाईक्लिंग एवं लाईफस्टाईल ब्रांड्स का मार्केटप्लेस लेकर आया है। इसमें हिस्सा लेने वालों को रॉयल एनफील्ड के पूरे मोटरसाईकल पोर्टफोलियो व टेस्ट राईड लेने का अनुभव मिलेगा, जिसमें फ्लाईंग फ्ली की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी रेंज भी शामिल है। 


मोटोवर्स के बढ़ते विस्तार ने मोटरसाईक्लिंग और संस्कृति में देश के सबसे खास समुदायों में से एक का निर्माण किया है। 2025 में इस फेस्टिवल में तीन दिनों के अंदर 40,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। भारत और विश्व से 600 से अधिक राईडिंग क्लब और समुदाय गोवा आए।
इस साल, निमंत्रण स्पष्ट हैः म्यूजिक के लिए यहाँ आईये, मोटरसाईकल के लिए यहाँ रुकिए और अपना समुदाय प्राप्त कीजिए। मोटोवर्स में आने वाले 60 प्रतिशत लोग यहाँ पहली बार आते हैं। यह फेस्टिवल लगातार आगे बढ़ रहा है। इसकी सामुदायिक भावना बरकरार है, जो 15 सालों से अधिक समय से इसकी पहचान है।


अरली बर्ड रजिस्ट्रेशन जारी हैं। इसके टिकट 2,599 रुपये से शुरू होते हैं। गोवा आने की योजना बनाने वाले राईडिंग क्रू और कम्युनिटीज के लिए ग्रुप पास, डिस्काउंट और एक्सक्लुसिव अरली बर्ड बेनेफिट्स भी उपलब्ध हैं।