नई टाटा पंच के साथ मैक्सस कमांड ,ज्यादा स्माइर्ट, ज्यालदा सुरक्षित और ज्यादा बोल्ड हुई
दुनिया का पहला इनोवेशन : एटीएम के साथ ट्विन-सिलेंडर आई सीएनजी टेक्नोंलॉजी
सुरक्षा सबसे पहले: 5-स्टार भारत एनसीएपी सेफ्टी राइडिंग
शुरुआती कीमतें : 5.59 लाख रुपये से शुरुआत
एवीएस न्यूज. मुंबई
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी), भारत की कारों और एसयूवी की प्रमुख निर्माता कंपनी, ने आज भारत की सबसे पसंदीदा एसयूवी को एक बिल्कुशल नए, ज्याऔदा तेज, ज्या दा स्मार्ट और ज्यांदा बोल्ड अवतार में लॉन्च करने की घोषणा की है।
नई टाटा पंच में बेजोड़ पावर, बेहतर आराम, अत्याधुनिक तकनीक और मस्कुलर स्टाइलिंग को अपनी अनोखी सिग्नेचर "कमांड मैक्स" के तहत जोड़ा गया है और यह केवल 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
अक्टूबर 2021 में अपने डेब्यू के साथ सबकॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणी का नेतृत्व करने वाली और पहले से ही लगभग सात लाख ग्राहकों का भरोसा प्राप्त कर चुकी, नई टाटा पंच उद्योग के बेंचमार्क बनाने की अपनी विरासत को आगे बढ़ाती है, जिसमें दो उन्नत पावरट्रेन विकल्प पेश किए गए हैं:
ü 1.2L टर्बोचार्ज्ड iTurbo रेवोट्रॉन इंजन के साथ रोमांचक प्रदर्शन का आनंद लें, जो श्रेणी में बेहतरीन पावर-टू-वेट रेशियो प्रदान करता है और बेजोड़ ड्राइविंग उत्साह देता है।
ü पहली एसयूवी ड्राइव करें जिसमें ट्विन-सिलेंडर iCNG तकनीक को AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो बेजोड़ दक्षता और सुविधा प्रदान करती है।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कहाकि पंच हमेशा से भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं का आईना रहा है। यह एक फीचर से भरपूर पैकेज के साथ एसयूवी का अनुभव सभी के लिए आसान बनाता है, जिसकी वजह से यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक बनी। पंच ने भारत को अपनी मजबूत पोजीशन और ड्राइविंग में आत्मविश्वास के साथ लंबी, तनावरहित, शहरों के बीच की यात्राओं का मजा लेने की आजादी दी है। आज हमने इस अनुभव को और बेहतर बना दिया है।
नई पंच के साथ, हमने इस सेगमेंट में एसयूवी को नए सिरे से परिभाषित किया है – ग्राहकों की राय से तैयार की गई और आधुनिक तकनीक पर आधारित। यह ज्यादा तेज, स्मार्ट और सुरक्षित है, साथ ही इसका बोल्ड और मजबूत लुक कमांड मैक्स करने का पूरा भरोसा देता है। यह बदलाव ग्राहकों को खुश करने के लिए नए-नए इनोवेशन करने के हमारे जुनून को दिखाता है। हम बहुत उत्साहित हैं कि नई पंच पूरे भारत में और ज्यादा लोगों का दिल जीतेगी।”

