एवीएस न्यूज. नई दिल्ली

थिंक गैस इंडिया एनर्जी वीक 2026 में हिस्सा लेकर भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और शहरी एवं अर्ध-शहरी बाजारों में गैस आधारित आधारभूत ढांचे के विस्तार को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराने जा रही है। आगंतुक हॉल नंबर 2, स्टॉल 2एफ18 पर थिंक गैस की टीम से बातचीत कर सकते हैं जहां यह कंपनी अपनी एकीकृत सीजीडी क्षमताओं, वृद्धि की रूपरेखा एवं सभी सीएनजी, पीएनजी और एलएनजी आधारभूत ढांचे में ग्राहक केंद्रित सॉल्यूशंस प्रदर्शित करेगी।

 इस आयोजन में चेयरमैन अमितव सेन गुप्ता, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर एवं प्रमुख (वाणिज्यिक) विनुकुमार बालकृष्णन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर चिरदीप दत्ता और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर निशांत नेहरू शामिल होंगे ।

साथ ही सीईओ - थिंक एलएनजी इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड संदीप त्रेहन भी मौजूद रहेंगे। थिंक गैस के प्रबंध निदेशक और सीईओ अभिलाष गुप्ता ने कहा कि इस दौरान एक रणनीतिक सम्मेलन सत्र के दौरान एक वक्ता के तौर पर ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने में सीजीडी की भूमिका और कम उत्सर्जन वाली गतिशीलता को समर्थ बनाने और भारत की दीर्घकालीन डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों में सहयोग इसकी भूमिका पर अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे।