नई दिल्ली। फोन पे ने  दिल्ली के एक इवेंट मेंउद्यम असिस्ट प्रोग्राम के माध्यम से डिजिटल-फर्स्ट उद्यमर जिस्ट्रेशन की घोषणा की। कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री,  जीतन राम मांझी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  इसके अलावा  भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक  के चीफ जनरल मैनेजर श्रीमती वाई.एम. कुमारी भी उपस्थित रहीं

। इस लॉन्च के साथ ही फोन पे पहली फिनटेक कंपनी बन गई है जो अपने मर्चेंट्स को सीधे तौर पर एंड-टू-एंड डिजिटल समाधान उपलब्ध कराती है, जो अधिकांश अन्य प्लेटफ़ॉर्म द्वारा अपनाई गई पारंपरिक उद्यम सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया से बिल्कुल अलग है।

लॉन्च इवेंट के दौरान, इस नई डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से व्यापारियों को उद्यम असिस्ट सर्टिफिकेट जारी किए गए, जो भारत की डिजिटल वित्तीय समावेशन यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।