भोपाल । एनसीडीएफआई द्वारा भारतीय सेना के साथ सहयोग के 40 वर्ष होने पर वार्षिक समीक्षा बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। कार्यक्रम में एनसीडीएफआई एव एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ.मीनेश शाह, एनसीडीएफआई के प्रबंध संचालक श्रीनिवास सज्जा, डीजीएसटी भारतीय सेना, भारतवर्ष से सभी कॉपरेटिव स्टेट फेडरेशन के एमडी तथा एनसीडीएफआई व भारतीय सेना के अधिकारीगण मौजूद रहे। 
इस अवसर पर एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) द्वारा भारतीय सेना को सांची दूध एवं विभिन्न दूध उत्पाद प्रदाय कर सहयोग करने हेतु प्रबंध संचालक डॉ.संजय गोवाणी को एनसीडीएफआई चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह की उपस्थिति में प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
- सांची दूध उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी 
इस कार्यक्रम में सांची ब्राण्ड के प्रमुख दूध उत्पादों की डमी पैक की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन एनसीडीएफआई एव एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ.मीनेश शाह और भारतीय सेना अधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश में भारतीय सेना यूनिट्स को सांची दूध और दूध उत्पादों की सप्लाई को संतोषजनक बताया।