संविधान की 1 लाख प्रतियों का होगा नि:शुल्क वितरण, हर जिले में पहुंचेगा रथ
भोपाल । राजधानी के हिंदी भवन में भारतीय बौद्ध संघ की प्रदेश कार्यकारणी एवं जनसभा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बामोरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर एवं पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

राकेश बामोरिया ने बताया की इस संगठन के संरक्षकगण में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.सत्यनारायण जटिया शामिल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते डॉ.संघप्रिय राहुल एवं संरक्षकगण के मध्य विचार -विमर्श उपरांत भारत देश के प्रत्येक प्रदेश में संविधान की प्रतियों का नि:शुल्क वितरण किया जाना तय हुआ।
- केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और पदाधिकारी करेंगे 26 नवंबर को रथ रवाना
उन्होंने बताया कि बीते कुछ माह 1 लाख प्रतियों का नि:शुल्क वितरण किया जा चुका है और आगामी संविधान दिवस 26 नंबवर 2025 से मध्य प्रदेश में संबिधान की 1 लाख प्रतियों का नि:शुल्क वितरण कार्य भोपाल के पास स्थित सांची से प्रारंभ किया जाएगा। वितरण कार्यक्रम में रथ रवाना केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ.मोहन यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते डॉ.संघप्रिय राहुल को आमंत्रित किया जाएगा।

भारतीय बौद्ध संघ के समस्त जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारीगण हर जिले में रथ ले जाकर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में, स्कूल कालेजों में कोर्ट में कॉर्पोरेट दफ्तरों में एवं जगह-जगह जन संपर्क कर वितरण कार्य करेंगे एवं संविधान की 1 लाख प्रतियां बांटने के बाद उसका समापन समारोह भोपाल में आयोजित होगा।
पूरी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे
बैठक में भारत सरकार खाद्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं उपभोक्ता मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बृजेश दोदेरिया, अपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एपी पटेल ,एसआरके यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ.एसएस पवार, अजाक्स के पूर्व जिला अध्यक्ष रणवीर गोयल, ई. राम प्रकाश माहौर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम बंसल, उपाध्यक्ष रामजीलाल माहौर, संगठन महामंत्री एड राजेश माहौर, उपाध्यक्ष राकेश जैफ, श्योपुर से रामजीलाल, रामसिंह वर्मा डीआरएम कार्यालय, एवं जिला अध्यक्षों सहित सत्य विजय चंदन , कमल आर्य ,राजेश माहौर, श्रीमति सरोज चंदन , पुष्पराज माहौर, अभिजीत चन्दन,रामचन्द्र मारव्या, अभिषेक चंदन आदि पूरी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

