एवीएस न्यूज .मुंबई


ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म द ओडिसी का इंतजार कर रहे भारतीय दर्शकों के लिए बड़ी खबर है। फिल्म की आईमैक्स एडवांस बुकिंग भारत में 8 जून 2026 से शुरू होने जा रही है।

इसके साथ ही भारतीय दर्शक दुनिया के उन शुरुआती दर्शकों में शामिल होंगे, जिन्हें फिल्म की पसंदीदा सीटें पहले से बुक करने का अवसर मिलेगा। फिल्म 17 जुलाई 2026 को भारत सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि ‘द ओडिसी’ को पूरी तरह आईमैक्स कैमरों से शूट की गई दुनिया की पहली फीचर फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म को बड़े पर्दे पर एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश किया जाएगा।


होमर के प्रसिद्ध महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म इथाका के राजा ओडिसियस की रोमांचक और चुनौतीपूर्ण यात्रा की कहानी को दर्शाती है। ट्रॉय युद्ध समाप्त होने के बाद अपने घर लौटने के लिए ओडिसियस को कई कठिन परिस्थितियों और खतरों का सामना करना पड़ता है। निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने इस कालजयी कथा को आधुनिक तकनीक और अपने विशिष्ट फिल्मी दृष्टिकोण के साथ बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया है।


फिल्म में मैट डेमन मुख्य कलाकार ओडिसियस की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं टॉम हॉलैंड ने अपने बेटे टेलीमेकस और ऐनी हैथवे ने अपनी पत्नी पेनेलोप के किरदार में नजर आईं। इसके अलावा ज़ेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंग ओ, चार्लीज़ थेरॉन और जॉन बर्नथल भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। डेनजिल डियास, जो वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, ने कहा कि ‘द ओडिसी’ सिनेमा इतिहास की पहली ऐसी फिल्म है जिसे पूरी तरह आईमैक्स कैमरों पर शूट किया गया है। उनके अनुसार इस तकनीकी उपलब्धि को हासिल करने के लिए क्रिस्टोफर नोलन ने लगभग दो दशकों तक निरंतर प्रयास किए हैं।

उन्होंने कहा कि 8 जून भारतीय दर्शकों और नोलन के प्रशंसकों के लिए विशेष दिन होगा, क्योंकि पहली बार वे वैश्विक दर्शकों के साथ एक ही समय पर एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। फिल्म का निर्माण एम्मा थॉमस और क्रिस्टोफर नोलन ने अपनी बैनर कोरियोग्राफी के तहत किया है। भारत में फिल्म का वितरण यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के माध्यम से किया जाएगा।

भव्य स्टारकास्ट, ऐतिहासिक कथा, अत्याधुनिक आईमैक्स तकनीक और क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन के कारण ‘द ओडिसी’ को वर्ष 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म प्रेमियों की नजरें अब 8 जून से शुरू होने वाली एडवांस बुकिंग और 17 जुलाई की रिलीज पर टिकी हैं।