दो साल का इंतज़ार। अनगिनत फैन थ्योरीज़। बेहिसाब अटकलें। और अब, वह पल आखिरकार आ गया है! कलर्स औऱ एकता कपूर का बालाजी टेलीफिल्म्स फिर से एकजुट होकर लेकर आ रहे हैं वह सर्पिणी गाथा जिसने भारतीय टेलीविज़न पर फैंटेसी की परिभाषा ही बदल दी — ‘नागिन’। इसका बहुप्रतीक्षित टीज़र बिग बॉस 19 के लॉन्च पर प्रदर्शित होगा, जो इस अलौकिक थ्रिलर के एक दशक के मनोरंजन में एक नए अध्याय की नींव रखेगा।


2015 में अपने पदार्पण से ही ‘नागिन’ ने भारतीय प्राइमटाइम टेलीविज़न की तस्वीर ही बदल दी, यह साबित करते हुए कि फैंटेसी सिर्फ़ कल्पना नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों और टीआरपी चार्ट्स पर भी राज कर सकती है। हर सीज़न में नागिन ने अपने आकर्षण, शक्ति और संघर्षों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है और कल्पना की सीमाओं को आगे बढ़ाया है।


अब यह एपिक फ्रेंचाइज एक बार फिर स्पॉटलाइट में लौट रही है—अपने अनूठे आकर्षण, हाई-वोल्टेज ड्रामा और रहस्यमयी अद्भुत दुनिया के साथ, जो अपने ताज को फिर से हासिल करने को तैयार है। सालों से इस कल्ट क्लासिक को टीवी की कुछ सबसे मशहूर अदाकाराओं ने जीवंत किया है—मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश। और अब, सबसे बड़ा रहस्य यही है—इस बार नागिन की भूमिका कौन निभाएगा?