गुरुग्राम। सैमसंग ने अपने 2025 साउंडबार लाइनअप को लांच किया है। इसमें ऑडियो इंटेलिजेंस, एडैप्टिव डिज़ाइन और स्मार्ट होम इंटीग्रेशन में अगली पीढ़ी की आधुनिक खूबियों की पेशकश की गई है। आज के जमाने के भारतीय घरों और देखने की आदतों के अनुरूप तैयार की गई, यह नई साउंडबार रेंज कई फॉर्म फैक्टर्स में बेहतर प्रदर्शन और वैयक्तिकरण लाती है। नए लाइनअप में फ्लैगशिप एचडब्ल्यू -क्यू 990 एफ और कन्वर्टिबल एचडब्ल्यू -क्यूएस 700एफ मॉडल शामिल हैं।


- सैमसंग सॉल्‍व फॉर टुमॉरो में शामिल होने का अंतिम अवसर  
सैमसंग इंडिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को न केवल अपने विचारों को साझा करने का अवसर मिलता है, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी मिलता है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार और अन्य लाभ भी मिलते हैं। हजारों छात्रों ने एक साहसी विश्वास के साथ कदम बढ़ाया है। सैमसंग सॉल्‍व फॉर टुमॉरो रोड शो अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है, भारत के युवा चेंजमेकर्स के लिए अपने आइडियाज को हकीकत में बदलने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।