एवीएस न्यूज.चेन्नई 
मिनी ने भारत में अपनी ऑल-न्यू मिनी कंट्रीमैन सी लांच कर दी है। नई पीढ़ी की यह प्रीमियम एसयूवी अब 'मेड इन इंडिया' होगी और इसका निर्माण बीएमडब्ल्यू ग्रुप के चेन्नई स्थित प्लांट में स्थानीय स्तर पर किया जाएगा।

फिलहाल इसे केवल पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।
कंपनी ने बताया कि ऑल-न्यू मिनी कंट्रीमैन सी की बुकिंग देशभर में मिनी इंडिया की अधिकृत डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी भी तत्काल प्रभाव से प्रारंभ कर दी गई है।

हरदीप सिंह बरार ने लांच के अवसर पर कहा कि ऑल-न्यू मिनी कंट्रीमैन सी मिनी की विरासत और आधुनिक एसयूवी डिजाइन का बेहतरीन संगम है। उन्होंने कहा कि यह वाहन दमदार लुक, विशाल एवं व्यावहारिक केबिन तथा MINI के प्रतिष्ठित ‘गो-कार्ट’ ड्राइविंग अनुभव को एक साथ प्रस्तुत करता है।


उन्होंने कहा कि भारत में स्थानीय उत्पादन शुरू होने से कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी और ग्राहकों को बेहतर वैल्यू प्रपोजिशन उपलब्ध होगा। उनके अनुसार मिनी आज के शहरी और लग्ज़री पसंद भारतीय ग्राहकों के लिए एक आकर्षक एवं आकांक्षी ब्रांड बन चुका है। नई मिनी कंट्रीमैन सी को विशेष रूप से स्टाइलिश ‘फेवर्ड पैक’ में पेश किया गया है।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 47.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी के अनुसार, मिनी स्मार्ट फाइनेंसके तहत ग्राहकों को तीन वर्ष की अवधि पूरी होने पर 66 प्रतिशत तक की सेगमेंट-बेस्ट एश्योर्ड बायबैक वैल्यू मिलेगी। साथ ही, वाहन की फाइनेंसिंग पर मासिक किस्तें 56,990 रुपए से शुरू होंगी और यह सुविधा शून्य डाउन पेमेंट के साथ उपलब्ध रहेगी।