भोपाल के सभी व्यापारी एक परिवार हैं, समस्याओं के निदान के लिए सबके संपर्क में निरंतर रहूंगा :  गोयल 


 एवीएस न्यूज.भोपा
व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल ने समस्त पदाधिकारियों के साथ कोहिफिजा स्थित चेंबर कार्यालय में सोमवार को सुबह पौने दस बजे विधिवत पूजा-अर्चना करने के पश्चात पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य, व्यापारी मौजूद रहें। 
गौरतलब है कि पंडित लेखराज शर्मा ने चेंबर कार्यालय में विधि विधान से मुहूर्त बेला में पदभार ग्रहण कराया और कार्यालय में मौजूद रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। चेंबर के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष आकाश गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल को कार्यभार सौंपा।

इस मौके पर अध्यक्ष गोयल ने कहाकि भोपाल के सभी व्यापारी एक परिवार हैं। 

 

व्यापारिक हितों और उनकी समस्याओं के लिए सबके संपर्क में निरंतर रहूंगा। अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग व्यापारिक संगठनों से मेल- मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने और उनकी परेशानियों के लिए दूर करने के लिए एकजुटता के साथ खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर गोयल का संपूर्ण परिवार भी मौजूद रहा। कार्यालय सचिव सहित चुनाव पर्वेक्षकद्वय एडवोकेट पीसी कोठारी एवं  सीए वैभव जैन का आभार माना।


 अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने किए कार्यालय में मौजूद रजिस्टर पर हस्ताक्षर 
 एडवोकेट कोठारी ने चुनाव प्रकिया के दरमियान की संपूर्ण आय- व्यय का लेखा जोखा दिया। इस मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री ललित तातेड़,  उपाध्यक्ष अरविंद जैन सुपारी, कमल पंजवानी, मंत्री सुनील जैनाविन, संजीव जैन गेहूं सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। सभी लोगों ने चेंबर कार्यालय में मौजूद रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए।  


 भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति और विधायक विष्णु खत्री ने किया अभिनंदन और दी बधाई 
भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति और विधायक विष्णु खत्री से मुलाकात की।  इस दरमियान रविंद्र यति ने चेंबर के सभी पदाधिकारियों को स्वागत, अभिनंदन किया और कहाकि कोलार उपनगर है यहां से कम से कम 1000 व्यापारी को सदस्य होना चाहिए। मेरा  पूरा सहयोग हमेशा चेंबर ऑफ कॉमर्स के लिए रहेगा।

जबकि विधायक खत्री ने कहाकि  व्यापारियों के हित और शहर के व्यापार उत्थान सहित अन्य कार्यों के लिए मेरा पूर्ण समर्थन और सहयोग चेंबर की गठित नई कार्यकारिणी के साथ है।