एवीएस न्यूज.भोपाल

 सिंधी समाज उत्थान पंचायत के अध्यक्ष आनंद सबधाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान के परम प्रिय पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत 28 मई से 3 जून 2026 तक साप्ताहिक भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन विजय नगर, लालघाटी में किया जा रहा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में 28 मई 2026 को शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा श्री हरी सेवा गंगा दरबार से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए महामृत्युंजय मंदिर, विजय नगर, लालघाटी, भोपाल पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एवं मातृशक्ति सम्मिलित होंगे।

कलश यात्रा के उपरांत महामृत्युंजय मंदिर परिसर में कथा का शुभारंभ होगा, जहां संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक कथावाचक साध्वी मंजरी प्रिया के मुखारविंद से श्रवण कराई जाएगी।  यजमान मनोज वर्मा ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा एवं कलश यात्रा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।