अग्रकुल परिवार ने पुनर्जीवित की दशकों पुरानी गुलाल वितरण परंपरा, रंगपंचमी चल समारोह में दिखा उत्साह
एवीएस न्यूज. भोपाल
राजधानी में मनाए गए ऐतिहासिक रंगपंचमी महोत्सव के अवसर पर अग्रकुल परिवार द्वारा गुलाल वितरण की सेवा करते हुए दशकों पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित किया गया। इस पहल ने शहरवासियों के बीच विशेष उत्साह और सांस्कृतिक गौरव का वातावरण निर्मित किया। उल्लेखनीय है कि भोपाल में रंगपंचमी महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1960 में सर्राफा व्यापारियों द्वारा की गई थी।
नवनीत अग्रवाल ने बताया कि उस समय सर्राफा एसोसिएशन द्वारा व्यापारियों और आम नागरिकों को गुलाल वितरित करते हुए चल समारोह में चलते थे धर्मकांटे से गुलाल वितरण होता था | महेंद्र अग्रवाल के अनुसार इसी विलुप्त होती परंपरा को पुनः जीवंत करने का संकल्प लेते हुए अग्रकुल परिवार ने इस वर्ष हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य रंगपंचमी चल समारोह में सुभाष चौक सर्राफा बाजार में गुलाल वितरण सेवा प्रारंभ की।
संस्था के सदस्यों मोहन अग्रवाल शरद अग्रवाल अरविंद मित्तल विनीत जैन दिनेश जैन ने चल समारोह में शामिल होकर श्रद्धालुओं एवं नागरिकों का गुलाल लगाकर स्वागत किया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का उल्लास और भी बढ़ गया। अग्रकुल परिवार के अनुसार इस पहल का उद्देश्य शहर की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना तथा समाज को परंपरागत और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था के नवनीत अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, विनीत जैन, शरद अग्रवाल एवं अरविंद मित्तल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अग्रकुल परिवार की इस सराहनीय पहल की शहरवासियों तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

