टीवीएस आईक्यूब के 10 लाख ग्राहक पूरे, मिलियनआर स्पेशल लॉन्च
एवीएस न्यूज.बेंगलुरु
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूबके 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पार करने की उपलब्धि का जश्न मनाते हुए मिलियनआर स्पेशल एडिशन लांच किया है। कंपनी के मुताबिक, यह स्पेशल एडिशन भारत के पसंदीदा फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर परआईक्यूबकी पहचान को और मजबूत करता है। 3.5 किलो वाट हार्सपावर वेरिएंट पर आधारित यह नया एडिशन 145 किलोमीटर की आईडीसी रेंज के साथ आता है। इसमें नॉर्दर्न लाइट्स से प्रेरित ऑरोरा ग्रीन डुअल टोन कलर, प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री और खास मिलियनआर बैजिंग दी गई है।
टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन की प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत 1,40,138 रुपए (कर्नाटक) रखी गई है। वहीं, टीवीएस आईक्यूब रेंज की शुरुआती कीमत 1,11,310 रुपए है। कंपनी की बाएस योजना 59,999 रुपए से शुरू होती है।
स्कूटर में रोजमर्रा की उपयोगिता बढ़ाने के लिए नया फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कम्पार्टमेंट जोड़ा गया है। इसके चलते इसकी कुल स्टोरेज क्षमता 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है। इसके अलावा इंटीग्रेटेड Type-C चार्जिंग पोर्ट और 118 से अधिक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर्स भी मिलते हैं।
टीवीएस मोटर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं ईवी बिजनेस प्रमुख अनिरुद्ध हलधर ने कहा कि TVS iQube के 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा भारतीय परिवारों के बीच इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा कि कंपनी उपयोगिता, भरोसे और गुणवत्ता पर आधारित मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी ने बताया कि 2016 में TVS Jupiter के 10 लाख ग्राहक पूरे होने पर MillionR एडिशन पेश किया गया था। अब TVS iQube भी इसी विरासत का हिस्सा बन गया है।


