एवीएस न्यूज.नई दिल्ली 
 एआई प्लस स्मार्टफोन ने पल्स 2 लांच कर दिया। कंपनी का कहना है कि यह फोन तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने के अपने मिशन का अगला कदम है। किफायती कीमत में आसान और स्मूद इस्तेमाल देने के लिए तैयार किया गया पल्स 2 रोजमर्रा की जरूरतों पर फोकस करता है।

भरोसेमंद परफॉर्मेंस, पूरे दिन चलने वाली बैटरी और आसान फोटोग्राफी। इसकी बिक्री 11 मार्च से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। पल्स 2 दो वेरिएंट-4 जीबी प्लस 64 जीबी और 6 जीबी प्लस128 जीबी में मिलेगा। लांच ऑफर के तहत 4 जीबी प्लस 64 जीबी वेरिएंट पहले 24 घंटों के लिए 5,999 रुपए में उपलब्ध रहेगा, जबकि 6 जीबी प्लस128 जीबी वेरिएंट 7,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।  
माधव शेठ, सीईओ, एआई प्लस स्मार्टफोन और फाउंडर, नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज ने कहा, “पल्स 2, पल्स 1 की मजबूत शुरुआत को आगे बढ़ाता है। हमने उन्हीं फीचर्स को बेहतर किया है जिनका लोग सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं— बेहतर कैमरा, भरोसेमंद बैटरी और बॉक्स से बाहर ही स्मूद सॉफ्टवेयर। हमारा मकसद है कि यूजर्स बिना ज्यादा खर्च किए बेहतर विकल्प चुन सकें।”
कैमरे की बात करें तो पल्स 2 में 50 एमपी डुअल एआई रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा को पल्स 1 के 5 एमपी से बढ़ाकर 8 एमपी कर दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि इससे आउटडोर हो या इनडोर, हर तरह की रोशनी में ज्यादा साफ सेल्फी और बेहतर डिटेल मिलती है। बैटरी में भी बड़ा बदलाव किया गया है। जहां पल्स 1 में 5000 एमएएच बैटरी थी, वहीं पल्स 2 में 6000 एमएएच की स्लिम बैटरी दी गई है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि लंबा इस्तेमाल हो सके और फोन का लुक भी प्रभावित न हो। स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग, गेमिंग या मल्टीटास्किंग— हर काम में यह ज्यादा देर तक साथ निभाने का दावा करता है।