एवीएस न्यूज. भोपाल
 गुफा मंदिर के मानस उद्यान में दीपावली मिलन समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, दीपावली मिलन समारोह में भोपाल के सांसद आलोक शर्मा की उपस्थिति में श्री रामभक्त मंडल के तत्वावधान में गुफा मंदिर के मानस उद्यान में दीपावली मिलन समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ।


 इस अवसर पर अग्रवाल मित्र मंडल एवं महिला मंडल, लालघाटी द्वारा विगत दिनों गुफा मंदिर गौशाला में 51 से अधिक परिवारों द्वारा गौ दान किए जाने पर अनुपम अग्रवाल एवं ज्योति बसंल को समस्त साधु संतों एवं उपस्थित महानुभावों की उपस्थिति में सम्मान पत्र देकर सांसद आलोक शर्मा, बैरसिया के विधायक विष्णु खत्री, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ,भोपाल के जिला अध्यक्ष रविंद्रयति ,जगदीश यादव,विष्णु बंसल द्वारा सम्मनित किया गया।

इस अवसर पर शहर के श्याम बाबू अग्रवाल,मनोज बंसल, लक्ष्मी नारायण बंसल,सुनील अग्रवाल एवं व्यापारीगण, सभी मंदिरों के महंत एवं प्रसिद्ध संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।