टाटा प्ले बिंज ने टाईम्स प्ले के साथ साझेदारी की
टाटा प्ले बिंज के ग्राहक टाईम्स प्ले के माध्यम से फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़, शॉर्ट वीडियो, संगीत, समाचार, सीधा प्रसारण और पिकल बॉल जैसे खेल एक ही ओटीटी ऐप पर देख सकेंगे
एवीएस न्यूज. मुंबई
टाटा प्ले बिंज ने टाईम्स नेटवर्क के डिजिटल ओटीटी प्लेटफॉर्म, टाईम्स प्ले के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के अंतर्गत टाटा प्ले बिंज के ग्राहक टाईम्स प्ले के माध्यम से हॉलिवुड फिल्में, वेब सीरीज़, शॉर्ट वीडियो, पिकल बॉल और सीधा प्रसारण करने वाले 11 टीवी चैनल एक ही स्थान पर देख सकेंगे। टाटा प्ले बिंज के ग्राहकों को टाईम्स नेटवर्क पर मौजूद मनोरंजन, जीवनशैली, व्यापार और समाचार एक ही सदस्यता शुल्क में प्राप्त होंगे। वो मनोरंजन और समाचार के लिए रोमेडी नाउ, मूवीज़ नाउ, एमएनएक्स, एमएन+, जूम, टाईम्स नाउ, टाईम्स नाउ नवभारत, ईटी नाउ, ईटी नाउ स्वदेश और पिकलबॉल नाउ जैसे प्रीमियम टीवी चैनल भी देख सकेंगे।
टाईम्स प्ले पर प्रीमियम फिल्मों और सीरीज़, लघु फिल्मों और समाचार एवं समसामयिकी का विशाल संग्रह है, जो टाटा प्ले बिंज के ग्राहकों को ऐप या एकाउंट से बाहर निकले बिना एक ही जगह प्राप्त होगा। इस साझेदारी से भारत के सबसे विशाल ओटीटी सेवा प्रदाता के रूप में टाटा प्ले की स्थिति मजबूत होगी, जो एक ही स्थान पर 30 से अधिक लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स उपलब्ध कराता है।
टाईम्स प्ले का विकास टाईम्स नेटवर्क ने किया है। इस पर हॉलिवुड फिल्में, विशेष ओरिजनल, लघु फिल्में उपलब्ध हैं। इस पर दर्शकों के लिए रियूनियन, इंडियाज़ स्टोरी, ट्रू स्टोरी ऑफ़ एंजेलिन जोली, ऑर्फन फर्स्ट किल, द नवंबर मैन, बेयरली लीथल, सवाल पब्लिक का, न्यूज़ की पाठशाला, साउथपॉ, द हर्ट लॉकर, ट्रांसपोर्टर रिफ्यूल्ड, द हॉलिडे, फ्रैंकली स्पीकिंग आदि शीर्षक भी उपलब्ध हैं।
इस साझेदारी के बारे में पल्लवी पुरी, चीफ कमर्शियल एवं कंटेंट ऑफिसर, टाटा प्ले ने कहा, ‘‘टाटा प्ले में हमारा लक्ष्य है कि हमारे दर्शक भारत एवं पूरे विश्व का मनोरंजन आसानी से एक ही जगह खोज और देख सकें। टाईम्स प्ले के साथ हमारी साझेदारी हमारे इस लक्ष्य को मजबूत बनाएगी। दर्शकों को टाईम्स नेटवर्क का प्रीमियम मनोरंजन प्राप्त होगा, जिसके लिए उन्हें अलग-अलग ऐप या सदस्यता की जरूरत नहीं पड़ेगी।’’
टाईम्स नेटवर्क ने कहा, ‘‘टाटा प्ले बिंज के साथ हमारी साझेदारी भारत के दर्शकों को विश्वस्तरीय मनोरंजन और समाचार प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी। दे
श के सबसे बड़े और भरोसेमंद मनोरंजन वितरण मंचों में से एक, टाटा प्ले बेजोड़ पहुँच और उपलब्धता प्रदान करता है। इन दोनों प्रमुख मंचों के बीच महत्वपूर्ण सहयोग सभी दर्शकों को बेहतर और सुगम मनोरंजन का अनुभव प्रदान करेगा। इस साझेदारी द्वारा वो टाईम्स प्ले पर फिल्मों, सीरीज़, समाचार और सीधा प्रसारण करने वाले चैनलों का आनंद ले सकेंगे। हमें खुशी है कि यह सहयोग हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन सेवाएं और ज्यादा ग्राहकों तक पहुँचाने का अवसर प्रदान करेगा।’’

