भोपाल। विश्वसनीय मसाला और फूड प्रोडक्ट ब्रांड्स में से एक राकेश मसाला ने आज घोषणा की है ऋतिक रोशन अब इसके आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर होंगे। राकेश मसाला के निदेशक अजय कुमार ने कहाकि ऋतिक गर्मजोशी और विश्वसनीयता का एक अनोखा संगम हैं, जो हमारे ब्रांड की यात्रा को खूबसूरती से प्रतिबिंबित करता है।

 इस ऐतिहासिक साझेदारी के साथ, ब्रांड अपने पांच दशकों के उत्तम स्वाद को भारत के सबसे प्रिय सितारों में से एक के आकर्षण के साथ जोड़ता है। 1975 में एसपी चौधरी द्वारा केवल दो उत्पादों के साथ स्थापित राकेश मसाला आज एक घरेलू नाम बन चुका है, जिसके पास 80 से अधिक उत्पाद हैं, जिनमें मसाले, तेल, आटा, स्नैक्स और रसोई की आवश्यक वस्तुएँ शामिल हैं।