गंगा माई की बेटियां’ में सहाना के किरदार में नजर आएंगी नम्रता प्रधान
एवीएस न्यूज .मुंबई
जी टीवी का लोकप्रिय शो ‘गंगा माई की बेटियां’ इन दिनों टीआरपी चार्ट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है और अपनी दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है। सिद्धू, यानी शीफान खान और स्नेहा, यानी अमनदीप सिद्धू की बदलती कहानी दर्शकों को लगातार शो से जोड़े हुए है। अब इस शो में एक नया बदलाव देखने को मिलने वाला है। नम्रता प्रधान अब सहाना के किरदार में नजर आएंगी और इस रोल में वह सृष्टि जैन की जगह लेंगी।
खासतौर पर मराठी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी नम्रता इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि ‘गंगा माई की बेटियां’ जैसे शो का हिस्सा बनना और सहाना जैसा किरदार निभाना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। सहाना का किरदार निभाने को लेकर नम्रता प्रधान कहती हैं, कि मेरे लिए ‘गंगा माई की बेटियां’ में सहाना का किरदार निभाना बेहद खास और रोमांच से भरा सफर है।
सहाना की सबसे खूबसूरत बात उसकी सादगी है। चाहे उसका लुक हो, उसके जज़्बात हों या खुद को संभालने का उसका शांत और प्यारा तरीका, यही बातें मुझे उसकी तरफ सबसे ज्यादा खींचकर ले गईं। आज के समय में ऐसे किरदार बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो इतने सरल, परिवार से जुड़े हुए और फिर भी अपने अपनों के लिए मजबूती से खड़े रहने वाले हों। मैं सच में इस किरदार को पूरी शिद्दत से निभा रही हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक मुझे भी उतना ही प्यार और अपनापन देंगे।
मुझे पता है कि नए चेहरे से जुडऩे में दर्शकों को थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी कि सहाना की यह यात्रा सभी को सच्ची, जज़्बाती और यादगार लगे। अब जब नम्रता प्रधान सहाना बनकर शो में एंट्री कर चुकी हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस किरदार में क्या नया रंग लेकर आती हैं और किस तरह अपने शांत और सकारात्मक अंदाज से सहाना की कहानी में नई परतें जोड़ती हैं।


