कलेक्टर कि अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
 
एवीएस न्यूज. उमरिया / भोपाल 


 कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय कि अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर सभागार में संपन्न हुई। बैठक में ए एन सी पंजीयन, प्रथम तिमाही मे ए एन सी पंजीयन, कुल प्रसव, एचपी वैक्सीनेशन, टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, बाल मृत्यु समीक्षा का प्रतिशत, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, पोशण पुर्नवास केंद्र मे भर्ती किए गए बच्चो की संख्या, सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम स्क्रीनिंग एवं उपचार, विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । बैठक मे बताया गया कि ए एन सी पंजीयन के तहत 25401 मे से 13748 पंजीयन किए जा चुके है ।


   प्रथम तिमाही मे ए एन सी पंजीयन के तहत 13567 के तहत 11484 पंजीयन किए जा चुके है। एचपीव्ही वैक्सीनेशन अभियान के तहत 7185 मे से 6789 बच्चियो का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकारण के कार्य में 20306 मे से 17094 का टीकाकरण किया जा चुका है।


 राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में लक्ष्य से अधिक 159863 व्यक्तियो की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। पोषण पुर्नवास केंद्र की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से कहा है कि पोषण पुर्नवास केंद्र में बेड खाली नही रहे। 


कुपोषित बच्चों को भर्ती कराकर उन्हे कुपोषण से मुक्त कराए तथा निर्धारित 14 दिनो के फॉलोअप भी करना सुनिश्चित करें तथा उसके बाद भी बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार नही आता है तो उसे पुनः एनआरसी केंद्र में भर्ती कराएं।

एनआरसी मे बेड खाली पाए जाने पर सख्य कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, सीएमएचओ डा व्ही एस चंदेल, सिविल सर्जन डा के सी सोनी, सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।