हेवु बीएमएस की आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
बैठक में बोनस पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया
एवीएस न्यूज, भोपाल
सोमवार को हेवु बीएमएस की साप्ताहिक बैठक जुमड़े भवन में संजय चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बोनस के मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद बीएमएस भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के नेतृत्व विकास वर्ग अभ्यास शिविर पूर्ण कर अमोल यादव व पुनीत भरारा का स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौधरी एवं प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया है। दोनों कार्यकर्ता 40 वर्ष से कम आयु के हैं। उन्होंने नेतृत्व विकास वर्ग में प्राप्त प्रक्षिशित की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति और श्रम कानून के साथ यूनियन रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विभाग प्रमुख कमलेश नागपुरे ने कहा कि नए कार्यकर्ता को अवसर देना भारतीय मजदूर संघ का लक्ष्य है।






