बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में14 मार्च यानी अंबेडकर जयंती अवकाश घोषित
एवीएस न्यूज..भोपाल
वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल 2026) मंगलवार को अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों पर भी लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारियों में प्रसन्नता का माहौल है।
गौरतलब है कि इस निर्णय पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, मध्य प्रदेश के कोऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने समस्त बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से भारत सरकार के वित्त मंत्रालय क आभार मानते हुए कहाकि यह निर्णय देश के महान संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है तथा बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति भी है।
शर्मा ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर इसी प्रकार सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

