एवीएस न्यूज.भोपाल

बैंक ऑफ बड़ौदा ने राजधानी भोपाल में अपनी 263वीं शाखा का शुभारंभ कर राज्य में अपनी उपस्थिति को और अधिक सुदृढ़ किया है ।

नई शाखा के खुलने से राज्य में बैंक की भागीदारी और अधिक समृद्ध होगी, जिससे बैंकिंग परिचालनों को सुदृढ़ता मिलेगी तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

भोपाल अंचल की इस नई शाखा मिनाल रेसिडेंसी का उद्‍‍घाटन  शैलेष कुमार पारख, महाप्रबंधक एवं अचल प्रमुख, बैंक ऑफ बडौदा, भोपाल अंचल के कर-कमलों द्वारा किया गया । इस अवसर पर भोपाल क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख एवं उप महाप्रबंधकदीपेश कुमार एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख राजेश बैरागी सहित विभिन्न स्टाफ सदस्यों ने प्रतिभागिता की । नई शाखा के उद्घाटन के साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा की मध्य प्रदेश में कुल शाखाओं की संख्या 263 हो गई है ।

बैंक का उद्देश्य स्थानीय समुदायों की विविध वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करना है तथा व्यक्तियों, परिवारों और व्यवसायों के लिए अनुकूलित उत्पादों और सेवाओं की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराना है। यह विस्तार बैंक की सुदृढ़ विकास कार्यनीति और देशभर में अपनी उपस्थिति को और अधिक मजबूत करने के दृष्टिकोण के अनुरुप है।