एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
 आईडीबीआई बैंक का हैकथॉन, ‘‘आईडीबीआई इनोवेशन 2026’’ शुरू हो रहा है। इसका उद्देश्य बैंकिंग के परिवेश में इनोवेशन और डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राकेश शर्मा, एमडी एवं सीईओ, आईडीबीआई बैंक ने किया।

यह अगली जनरेशन की टेक्नोलॉजी अपनाने के बैंक के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हैकथॉन की थीम, ‘‘बिल्ड। इंटीग्रेट। ट्रांसफॉर्म।’’ है। यह भारत के स्टार्टअप, फिनटेक, डेवलपर और इनोवेटर्स से आवेदन आमंत्रित करता है। यह अभियान क्रिएटिव और टेक्नोलॉजिकल टेलेंट की मदद से बैंकिंग उद्योग की चुनौतियों को हल करने की कोशिश करता है।


इस अवसर पर  राकेश शर्मा, एमडी एवं सीईओ, आईडीबीआई बैंक ने कहा, ‘‘आईडीबीआई इनोवेट 2026 का उद्देश्य प्रतिभाशाली लोगों और इनोवेटिव आईडियाज़ को साथ लाकर ऐसे डायनामिक सॉल्यूशन देना है, जो बैंकिंग सेक्टर की चुनौतियों को हल कर सकें। यह हैकथॉन डिजिटल एक्सीलेंस और ग्राहक केंद्रित इनोवेशन की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है।’’