एवीएस न्यूज. इंदौर
 निर्माण, खनन, सड़क, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा उपकरणों की अग्रणी निर्माता कंपनी सेनी  ने मेसर्स अवनि ऑटोमोबाइल्स के साथ साझेदारी में अपनी नई 3एस (सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर्स) डीलरशिप के उद्घाटन की घोषणा की। यह रणनीतिक विस्तार मध्यप्रदेश भर में ग्राहकों को विश्वस्तरीय उत्पादों के साथ बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सपोर्ट प्रदान करने की सेनी  इंडिया की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

नई डीलरशिप इंदौर और उसके आसपास के प्रमुख क्षेत्रों देवास, पीथमपुर, साथ ही सांवेर, हातोद और बेटमा को सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे ग्राहकों को सेनी  इंडिया के विस्तृत उत्पाद पोर्टफोलियो और कुशल सेवा सहायता तक सुविधाजनक पहुंच सुनिश्चित होगी।

इस शाखा का उद्घाटन राहुल तिवारी, रीजनल मैनेजर, सेनी इंडिया की उपस्थिति में सेनी इंडिया तथा मेसर्स अवनि ऑटोमोबाइल्स के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ किया गया।