बीएचईएल के मानव संसाधन विकास केन्‍द्र के पास रोपे पौधे
एवीएस न्यूज, भोपाल।

विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएचईएल के मानव संसाधन विकास केन्‍द्र के पास आरिफ अहमद सिद्धीकी, अपर महाप्रबंधक (मासंविके), उपेन्‍द्र कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक (प्रचार एवं जनसंपर्क), विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास केन्‍द्र की गतिविधियों से जुड़े कर्मचारियों और कॉलेज के छात्रों को सिद्धकी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में उन्होंने प्रतिभागियों को अपने निजी, पेशेवर जीवन में पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार आदतें अपनाने एवं अपना भविष्य बनाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। 
यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और विकास के प्रति बीएचईएल, भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो पर्यावरण की देखभाल एवं कर्मचारियों, छात्रों व भविष्य के कार्यबल के बीच पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है ।