बीएचईएल के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सहारे ने महाप्रबंधक चौहान को सौंपा दस्तावेज
एवीएस न्यूज, भोपाल। 

बीएचईएल भोपाल के फीडर विभाग ब्लॉक-10, प्रेस शॉप ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस उपलक्ष्य में विभाग में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदीप कुमार उपाध्याय, कार्यपालक निदेशक, भोपाल  ने ट्रैक्शन आल्टरनेटर टीए 9901  वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तय अंतिम 37वें सेट की स्टेटर पंचिंग का निर्माण तय समय में पूरा कर सुपुर्दगी की। ट्रैक्शन मोटर एचएस 15250, सीआरएनजीओ इनकट (बचे हुए मटेरियल) का कुशलतापूर्वक उपयोग करके आर्मेचर पंचिंग तैयार की गई।

उत्पादन पूरा होने के बाद, प्रेस शॉप के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक महेंद्र कुमार सहारे ने विनिर्माण से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज़ अपर महाप्रबंधक (टीएक्सएम) देवेन्द्र कुमार बंछोर और अपर महाप्रबंधक (टीएएम) दयाराम चौहान को सौंपे।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (फीडर्स और ट्रांसफार्मर मैनुफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं अनुरक्षण) रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (टीपीटीएन एवं सीईटी) आकाश दाणी एवं महाप्रबंधक (फीडर्स) संतोष डोंगरे सहित ट्रैक्शन मोटर मैनुफेक्चरिंग, ट्रैक्शन आल्टरनेटर मैनुफेक्चरिंग, ट्रैक्शन मोटर इंजीनियरिंग के  वरिष्ठ अधिकारीगण, प्रेस शॉप और अनुरक्षण के अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रेस शॉप की शॉप काउंसिल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


ईडी ने की सामग्री की बचत की सराहना
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भोपाल यूनिट के कार्यपालक निदेशक (ईडी) प्रदीप कुमार उपाध्याय ने प्रेस शॉप की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम ने इनकट (बचे हुए टुकड़ों) का पुन: उपयोग करके मटेरियल की भारी बचत की और प्रॉडक्ट ग्रुप को समय पर डिलीवरी दी। उन्होंने सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी किया।