बिरला कॉर्पोरेशन ने वाराणसी में स्थापित किया अपना चौथा आरएमसी प्लांट
एवीएस न्यूज.वाराणसी
वाराणसी की यह पहल, शहर में बढ़ती आवासीय एवं बुनियादी ढांचा गतिविधियों के प्रति बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सक्रिय प्रतिक्रिया है। यह भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में आ रहे उछाल में सर्वोत्तम उत्पादों के माध्यम से योगदान देने के कंपनी के व्यापक विजन के अनुरूप है। हमारा जोर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ-साथ उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और पर्यावरण अनुकूल संचालन पर है‘‘, तमाल पाल, प्रेसिडेंट, आरएमसी बिजनेस हेड और कॉर्पोरेट डेवलपमेंट, बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कल यहाँ कंपनी के चौथे आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा। कंपनी के लखनऊ में दो और अयोध्या में एक आरएमसी प्लांट पहले से ही संचालित हैं।
इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि एमपी बिरला सीमेंट के ’परफेक्ट प्लस’ ब्रांड ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, और नए आरएमसी प्लांट का ’परफेक्ट प्लस कंक्रीट’ उसी विशेषज्ञता और उच्च गुणवत्ता का ही विस्तार है। वाराणसी में यह विस्तार कंपनी की व्यापक आरएमसी व्यावसायिक रणनीति के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करना और सेवा के स्तर को बढ़ाना है। वैल्यू चेन में आगे बढ़ने के लिए, प्रीमियम सीमेंट, रेडी मिक्स कंक्रीट और कंस्ट्रक्शन केमिकल्स के ’परफेक्ट प्लस’ ब्रांड के साथ एमपी बिरला सीमेंट के पदचिह्न (फुटप्रिंट) विस्तार की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।
बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड हमेशा से ’सही काम करने’ के अपने गहरे सिद्धांतों से निर्देशित होता रहा है, जो केवल अनुपालन और सर्वोत्तम प्रथाओं तक सीमित नहीं है। श्री पाल ने कहाः ’’जैसे-जैसे हम विकास की अगली लहर की ओर बढ़ रहे हैं, जो कि एक राष्ट्रीय प्रयास है, हम एमपी बिरला ग्रुप के मूल मंत्र ’हार्ट एंड स्ट्रेंथ’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। वाराणसी का यह नया प्लांट हमेशा विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने के हमारे संकल्प का प्रमाण है।’’
श्री आलोक शर्मा, रीजनल हेड, वाराणसी ने इस बात पर जोर दिया कि बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड निर्माण क्षेत्र में स्वयं को एक ’व्यापक समाधान प्रदाता’ के रूप में स्थापित कर रही हैै। उन्होंने कहा, ’’हम ऐसी उच्च-गुणवत्ता वाली सेवाओं और उत्पादों को प्राथमिकता देते हैं जो उद्योग के मानकों से बेहतर हों। हम अपने द्वारा उत्पादित हर बैच में मजबूती और पर्यावरणीय जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हैं। यह विस्तार हमें उत्तर प्रदेश के बाजार में अधिक सटीकता और गति के साथ सेवा करने में सक्षम बनाएगा। यह दृष्टिकोण कंपनी को उच्च गुणवत्ता और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए, वैल्यू चेन में कुशलतापूर्वक विस्तार करने में मदद करेगा।’’
बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एमपी बिरला ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। 1919 में बिरला जूट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड, के रूप में शुरू हुई इस कंपनी को श्री एमपी बिरला ने एक ठोस रूप दिया। कंपनी सीमेंट और जूट के सामान के कारोबार में सक्रिय है। इसकी बिरला जूट मिल्स, किसी भारतीय उद्यमी द्वारा शुरू की गई पहली जूट मिल थी। कंपनी और उसकी सब्सिडियरी, आरसीसीपीएल प्राइवेट लिमिटेड के देश भर में आठ अलग-अलग जगहों पर 10 सीमेंट प्लांट हैं, जिनकी सालाना स्थापित क्षमता 21.4 मिलियन टन है। कंपनी एमपी बिरला सीमेंट ब्रांड के तहत कई तरह के सीमेंट उत्पाद बनाती है, जो अलग-अलग तरह के मौसम और ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किए जाते हैं। कंपनी कंस्ट्रक्शन कैमिकल्स और वॉलपुट्टी भी बेचती है।
कंपनी अपनी ग्रोथ के अगले चरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसमें ब्राउनफील्ड निवेश और ग्रीनफील्ड क्षमताएं, दोनों शामिल हैं।

