पिपलिया पेंदे खां के रहवासी 11 केवी लाइन बिजली का खंबा हुआ टेढ़ा होने दहशत में
भोपाल । राजधानी के साकेतनगर, एम्स हास्पीटल के सामने स्थित पिपलिया पेंदे खां के रहवासी 11 केवी बिजली की लाईन का खंबा टेढ़ा होने से दहशत में जी रहे हैं। मालूम हो कि पिपलिया पेंदे खां स्थित बड़ा कुंआ के आगे नाले किनारे गड़ा 11 केवी बिजली की लाइन वाला यह खंबा जिसका नंबर एल 5 है वह बारिश और नाले की मिट्टी के बहाव के कारण नीचे झुक गया है यानी टेढ़ा हो गया है।
रहवासियों की मानें टेढ़ा खंबा कभी भी रहवासियों के घरों में गिर सकता है। जिससे आसपास के करीब 15 घरों और परिवारों पर मौत का साया मंडरा रहा है।
रहवासी हेमराज कुशवाह, अवधेश पटेल, दिनेश वर्मा ने बताया कि खंबे होने की शिकायत सीएम हेल्प लाइन के अलावा बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर भी की गई। लेकिन विभाग के लोग आए, लेकिन खंबे को देखा और यह आश्वासन देकर चले गए कि देखते है। लेकिन करीब एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी टेड़ खंबे को सीधा करने प्रयास आज तक नहीं किया गया।
रहवासी हेमराज कुशवाह ने बताया कि शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अमले द्वारा उदासीन रवैया बरता जा रहा है। अत: अंदेशा है कि 11 केवी की लाइन वाला एल 5 नंबर का खंबा अगर गिरा तो आसपास के करीब 15 परिवारों को जान-माल की हानि होगी। रहवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि टेढ़ा खंबा नीचे गिरे और बड़ी दुर्घटना घटित हो इसके पूर्व खंबे को दुरूस्त कराया जाए।

