“स्वदेशी बढ़ाओ संकल्प रथ यात्रा” का भव्य आगमन आज, कल होगा समापन
बाजार संपर्क, नुक्कड़ सभाएं और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे
भोपाल। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कनफेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स के सहयोग से संचालित स्वदेशी रथ यात्रा का समापन भोपाल में मंगलवार 30 दिसंबर को होगा। इस उपलक्ष में सोमवार को भोपाल में “स्वदेशी बढ़ाओ संकल्प रथ यात्रा”का भव्य आगमन होगा।
भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्वदेशी जागरण मंच एवं देश के प्रमुख व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी “स्वदेशी बढ़ाओ संकल्प रथ यात्रा” का भोपाल में आगमन सोमवार दोपहर 2.30 बजे होगा। 4 बजे कर्फ्यू वाली माता मंदिर चौराह पीर गेट से यात्रा शुरू होकर लखेरापूरा होते हुए अग्रवाल ज्वेलर्स सुभाष चौक बाजार पर संपन्न होगी l इसके बाद मंगलवार 30 दिसंबर को को न्यू मार्केट में एक सभा के बाद यात्रा का समापन होगाl यात्रा में नगर के सभी संगठनों द्वारा बड़ी धूमधाम से स्वागत किया जाएगा l
यह यात्रा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने, स्थानीय व्यापार को सशक्त करने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान बाजार संपर्क, नुक्कड़ सभाएं और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नागरिकों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया जाएगा।
इस यात्रा के आयोजन में भोपाल के प्रमुख संगठन और व्यक्ति शामिल हैं, जिसमें
सुनील जैन 501 -स्वदेशी जागरण मंच भोपाल एवं संभाग अध्यक्ष, सीएआईटी, मनीष अग्रवाल- यात्रा प्रभारी सुनील अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष कैट एवं यात्रा संयोजक धर्मेंद्र शर्मा, अध्यक्ष भोपाल, स्वदेशी जागरण मंच शामिल रहेंगेl

