सोने का भाव 1,37,000 रुपए के करीब, चांदी भी महंगी
एवीएस न्यूज.भोपाल
सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव सोमवार कोतेजी के साथ खुले। घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,37,000 रुपए, जबकि चांदी के भाव 2,42,600 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 539 रुपये की तेजी के साथ 1,36,300 रुपए के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,35,761 रुपए था। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 1,40,465 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 7,684 रुपए की तेजी के साथ 2,44,000 रुपए पर खुला। पिछला बंद भाव 2,36,316 रुपये था। चांदी के वायदा भाव ने पिछले साल 2,54,174 रुपए किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

निवेशकों को मौजूदा बाजार परिस्थितियों में सतर्कता बरतनी चाहिए: नवनीत
बाजार विश्लेषक नवनीत अग्रवाल ने कहाकि निवेशकों को मौजूदा बाजार परिस्थितियों में सतर्कता बरतनी चाहिए। दीर्घकालीन निवेशक कीमतों में गिरावट आने पर चरणबद्ध खरीद की रणनीति अपना सकते हैं, जबकि अल्पकालीन कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय भू राजनैतिक परिस्थितियों एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों, डॉलर की चाल और आर्थिक आंकड़ों पर नजर बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहाकि यह बाजार का पूर्वानुमान मात्र है निवेश सलाह नहीं। किसी भी निवेश से पूर्व अपने वित्तीय निवेश सलाहकार की राय के बाद ही निवेश करें।
- बाजार में घबराहट पूर्ण बिकवाली को बढ़ावा दिया
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़े भाव में मुनाफा वसूली के साथ ही बड़े विदेशी बैंक से जुड़ी खबरों ने बाजार में घबराहट पूर्ण बिकवाली को बढ़ावा दिया। वैश्विक आर्थिक संकेतों के कारण कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिले।
अगले सप्ताह सोने की कीमतों में मध्यम तेजी या उतार-चढ़ाव रह सकता है, जो प्रमुख आर्थिक डेटा और भू-राजनीतिक स्थिति पर निर्भर करेगा। तकनीकी रूप से, एमसीएक्स सोने में 135,000-138,000 की रेंज में कंसोलिडेशन संभव है और 134,194 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट है, जबकि 138,000 के ऊपर ब्रेकआउट से और तेजी आ सकती । एमसीएक्स गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट के लिए 134,194 एक महत्वपूर्ण सपोर्ट है। 138,000 मजबूत रेजिस्टेंस है, जिसे पार करने पर खरीदारी बढ़ सकती है।

