भोपाल। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस और खाद्य विभाग की टीम हर तरह चौकसी कर रही है। शनिवार को थाना बागसेवनिया से प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग एवं पुलिस द्वारा संदेहास्पद मावा और  पनीर के नमूने लेकर जांच किए। संदेहास्पद मावा 29 किलोग्राम और पनीर 11 किलोग्राम जब्त किया, जिनका बाजार मूल्य  12,580 रुपए  है।  मावा और पनीर की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी विश्वकर्मा, जेपी लववंशी और थाना बागसेवनिया का पुलिस बल उपस्थित था