एवीएस न्यूज .भोपाल 
राजधानी के बाग मुगलिया स्थित गणेश मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा बाग मुगलिया क्षेत्र में श्रीराम के नारे के साथ निकली और बाग मुगलिया स्थित अंजलि बिहार में भारत माता आरती के साथ इस हिंदू सम्मेलन का समापन किया गया। हिंदू सम्मेलन में बाग मुगलिया क्षेत्र के लगभग 1000 कॉलोनी वासियों ने महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ में भाग लिया।