भगवान महावीर स्वामी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर : जैन महिला परिषद ने किया भक्ति संध्या का आयोजन
एवीएस न्यूज. भोपाल
भगवान महावीर स्वामी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मैना सुंदरी संभाग वर्धमान शाखा कोहेफिजा की बहनों ने भक्ति संध्या का आयोजन किया। जिसमें गायिका निशी जैन को आमंत्रित किया।

उन्होंने अपने सुरों के द्वारा संपूर्ण कोहफिजा को भक्ति के रंग में झूमने पर मजबूर कर दिया। जिसमे प्रांतीय उपाद्यक्ष श्रीमती वंदना सिंघाई और टीटी नगर शाखा की अध्यक्ष श्रीमती संगीता जैन अलंकार भी उपस्थित थी।

प्रांतीय विशिष्ठ अधिकारी श्रीमती संगीता चौंधरी, शाखा अध्यक्ष श्रीमती संजना जैन , सचिव सारिका जैन, कोषाध्यक्ष सविता जैन, श्रीमती रीना मलैया, श्रीमती बबीता जैन, श्रीमती नीलमणि सिंघाई, श्रीमती निधि सिंघाई, श्रीमती रचना जैन और श्रीमती आरती 501 ने भी मौजूद रहीं।
परिषद की महिलाओं ने हास्पीटल में मरीजों के परिजनों को भोजन, फल और मिठाई वितरण भी किया।

