तेजकुलपाल सिंह पाली मानद डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित
भोपाल। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज(बीसीसीआई) के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली को भारत बौद्धिक सम्मेलन 2025 में बर्लिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा उद्योग में प्रतिष्ठित मानद डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया है। इस उपाधि के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष अपने नाम के पहुंले डाक्टर का उपयोग कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार बर्लिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी ने विश्वविद्यालय की मानद डॉक्टरेट नीतियों के अनुरूप इस उपाधि से ऊपर के व्यक्ति को उनकी योग्यता के लिए सम्मानित किया है। इन्होंने उद्योग के विशिष्ट क्षेत्र में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (ऑनोरिस कॉसा) की मानद उपाधि की सभी आवश्यकताओं को पूरा किया है।

