बदलते तकनीकी माहौल में लगातार सीखने और हालात के अनुसार ढलने में मिलेगी मदद
एवीएस न्यूज, भोपाल। 


बीएचईएल में मंगलवार को 5 दिवसीय ट्रेनिंग- ‘यंग मैनेजर्स प्रोग्राम’ का शुभारंभ टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मासं) ने किया। इस अवसर पर आरिफ अहमद सिद्दीकी, अपर महाप्रबंधक (मासंविके.), उमेश कुमार सावले और तरुण कुमार कौशिक भी मौजूद थे।
 सिंह ने आज के तेजी से बदलते तकनीकी माहौल में लगातार सीखने और हालात के अनुसार ढलने की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि प्रतिभागियों को संगठन में शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म सुधार के लिए नए तरह के प्लानिंग तरीकों को खोजने एवं बिजनेस प्रोसेस व असरदार प्लानिंग की अहमियत को समझने की जरूरत पर जोर दिया ।इसके पूर्व सभी का स्वागत करते हुए सिद्दीकी ने ‘यंग मैनेजर्स प्रोग्राम’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम युवा प्रोफेशनल्स को उनकी क्षमता को पहचानने, लीडरशिप की काबिलियत को मजबूत करने और संगठन में बड़ी जिम्मेदारियों व चुनौतीपूर्ण कामों के लिए खुद को तैयार करने में मदद करने के लिए बनाया गया है । कार्यक्रम का संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन श्री उमेश कुमार सावले ने किया किया ।