भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने वर्ल्ड लाफ्टर डे पर खोले दिल के राज़,
एवीएस न्यूज. मुंबई
जब दुनिया साल में एक बार हँसी का जश्न मनाने के लिए रुकती है, तब इंडियन टेलीविज़न का यह किचन किसी याद दिलाने की ज़रूरत नहीं समझता, क्योंकि कलर्स का ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ हर वीकेंड को ही लाफ्टर डे बना देता है। लेकिन इस बार शो ने वर्ल्ड लाफ्टर डे को मनाने के लिए सारे पत्ते खोल दिए और जश्न को उतना ही वाइल्ड और मज़ेदार बना दिया जितना खुद शो है।
एपिसोड की शुरुआत एक भावुक पल से होती है, जब शेफ हरपाल सिंह सोखी सभी सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स और स्क्रीन के ज़रिए घर बैठे लाखों दर्शकों को संबोधित करते हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सभी को वर्ल्ड लाफ्टर डे की शुभकामनाएँ दीं और पूरे कास्ट को लाफ्टर थेरेपिस्ट्स ऑफ द वर्ल्ड का खिताब दिया एक ऐसा टाइटल जिस पर किसी को आपत्ति नहीं हो सकती।
जश्न ने एक शानदार और बेहद स्पॉन्टेनियस मोड़ लिया, जब किचन के बीचोंबीच एक लाइव माइक रख दिया गया। नियम था सीधा और नतीजा था पूरी तरह से हंगामा स्क्रीन पर जिसका नाम फ्लैश होता, उसे माइक पर आकर परफॉर्म करना होता, जबकि बाकी कास्ट अपने-अपने पकवान बनाते रहते। जो नज़ारा सामने आया, वह था अनफ़िल्टर्ड एंटरटेनमेंट का मास्टरक्लास स्टैंड-अप एक्ट्स के बीच छनकते बर्तन, पंचलाइन के साथ सिज़लिंग पैन और पूरे किचन में गूँजती हँसी।
वर्ल्ड लाफ्टर डे पर बात करते हुए भारती सिंह ने कहा, “मैं भारत की ‘लाफ्टर क्वीन’ के तौर पर जो प्यार पाती हूँ, उसके लिए दिल से आभारी हूँ। हँसी मेरी लाइफ़लाइन रही है, मेरा कवच रही है और मेरी असली पहचान रही है। ज़िंदगी हमेशा आसान नहीं रही, कई बार ऐसे दौर आए जिन्होंने मुझे बहुत परखा, लेकिन हर बार हँसी ही थी जिसने मुझे मज़बूत बनाए रखा। यही वो चीज़ है, जिसके पास मैं बार-बार लौटती रही। मुझे लगता है कि यही वजह है कि जब मैं लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के सेट पर होती हूँ, तो हर पल मेरे लिए बेहद मायने रखता है।
मैं खुद जानती हूँ कि एक सच्ची हँसी इंसान की आत्मा को कितना सुकून देती है। यह मायने नहीं रखता कि आप कौन-सी भाषा बोलते हैं, किस उम्र के हैं या कहाँ से आते हैं एक असली हँसी सबको समझ आती है। इस वर्ल्ड लाफ्टर डे पर मैं सबको याद दिलाना चाहती हूँ कि हँसी कोई लक्ज़री नहीं, बल्कि ज़रूरत है। इसे थामे रखिए, उदारता से बाँटिए और कभी इसे दुनिया से छिनने मत दीजिए।”
लाफ्टर डे पर बात करते हुए कृष्णा अभिषेक ने कहा, “जहाँ तक मुझे याद है, मैं हमेशा वही इंसान रहा हूँ जो कमरे में सबको हँसा देता है! और सच कहूँ तो मुझे यह रोल कभी बदलना नहीं है। लोगों को हँसाना मेरी पहचान है, मेरे अस्तित्व का हिस्सा है।
मैं पूरे लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट टीम का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ कैमरे के पीछे की क्रू से लेकर हर कास्ट मेंबर तक जो पूरी मेहनत से शो में जान डालते हैं और देशभर के दर्शकों के वीकेंड को मुस्कान के साथ खत्म करते हैं। इस वर्ल्ड लाफ्टर डे पर मैं चाहता हूँ कि लोग समझें कि एक अच्छी हँसी की ताकत कितनी बड़ी होती है यह तनाव मिटा सकती है, रिश्तों को जोड़ सकती है और सबसे भारी दिन को भी हल्का बना सकती है। हँसी सबसे ईमानदार इमोशन है। तो तैयार हो जाइए, हर वीकेंड और ज़्यादा हँसी का स्वागत करने के लिए लाफ्टर शेफ्स के साथ।”
देखिए निवेआ सॉफ़्ट और रियलमी स्मार्टफ़ोन्स को-प्रेज़ेंटेड ‘लाफ़्टर शेफ़्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’, जिसे एन्वी परफ़्यूम्स, कैच मसाले, किसान चटनीज़, विनोद इंटेलिजेंट कुकवेयर और पोर होम ने को-पावर्ड किया है। स्पेशल पार्टनर्स हैं इंडिया गेट बासमती राइस, किसना ज्वेल्स और सीखो ऐप। शो हर शनिवार-रविवार रात 9:00 बजे सिर्फ कलर्स पर।


