686 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्राइज पूल के साथ ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 का गेम लाइनअप और शेड्यूल घोषित
एवीएस न्यूज . रियाध, सऊदी अरब
ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन ने आज ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 के लिए 686 करोड़ रुपए से ज्यादा के कुल प्राइज पूल के साथ पूरा गेम लाइनअप और शेड्यूल घोषित किया। दुनिया का सबसे बडा ईस्पोर्ट्स इवेंट 6 जुलाई से 23 अगस्त 2026 तक सऊदी अरब की राजधानी रियाध में आयोजित होगा।
इस दौरान 100 से अधिक देशों के 2,000 से ज्यादा खिलाड़ी और 200 क्लब्स, 24 अलग अलग गेम्स में 25 टूर्नामेंट्स के जरिए सात हफ्तों तक मुकाबला करेंगे। इन मुकाबलों के बाद अगले ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप क्लब चैंपियन का फैसला होगा।
रिकॉर्ड तोड प्राइज पूल ईडब्ल्यूसी के एक प्रीमियम स्पोर्टिंग इवेंट के रूप में लगातार विकसित होने को दर्शाता है और यह ग्लोबल ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम में मल्टी टाइटल प्रतियोगिता का प्रमुख मंच बन चुका है। तीसरे साल भी क्रॉस गेम फॉर्मेट में आयोजित होने वाला ईडब्ल्यूसी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, क्लब्स, गेम्स और फैंस को एक साझा कैलेंडर के तहत जोड़ता है, जो ग्लोबल ईस्पोर्ट्स सीजन की रफ्तार तय करता है।
ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन के सीईओ राल्फ राइशर्ट ने कहा, यह लाइफ चेंजिंग प्राइज पूल ईस्पोर्ट्स के केंद्र में मौजूद लोगों, यानी खिलाड़ियों और उन क्लब्स के लिए है, जो साल दर साल उनमें निवेश करते हैं। ईडब्ल्यूसी इसलिए अलग है क्योंकि यहां क्लब चैंपियनशिप होती है। एक टाइटल एक विजेता तय करता है, जबकि ईडब्ल्यूसी सभी गेम्स में परफॉर्म करने वाले अल्टीमेट क्लब चैंपियन को चुनता है।
2026 में ईडब्ल्यूसी क्लब चैंपियनशिप, जो ईडब्ल्यूसी की प्रमुख क्रॉस गेम प्रतियोगिता है, टॉप 24 क्लब्स को 30 मिलियन डॉलर 274 करोड़ रुपए का इनाम देगी। यह पिछले साल की तुलना में 27.48 करोड़ रुपए ज्यादा है।
विजेता क्लब को 64 करोड़ रुपए मिलेंगे, जबकि बाकी टॉप पोजिशन पर रहने वाले क्लब्स के लिए भी इनामी राशि बढाई गई है। पिछले साल क्लब चैंपियनशिप का फैसला आखिरी हफ्ते में हुआ था, जब फाइनल स्टेज में सात क्लब्स खिताब की दौड में बने हुए थे। हर इंडिविजुअल गेम चैंपियनशिप का अपना अलग प्राइज पूल होगा और सभी गेम्स को मिलाकर यह राशि 311 करोड़ से ज्यादा होगी। शेष प्राइज पूल क्लब और प्लेयर अवॉर्ड्स के जरिए वितरित किया जाएगा।
इसमें हर टूर्नामेंट के लिए एमवीपी अवॉर्ड और जाफोंसो अवॉर्ड शामिल है, जो उन खिलाड़ियों या क्लब्स को दिया जाएगा, जिन्होंने लास्ट चांस क्वालिफायर से आगे बढते हुए गेम चैंपियनशिप जीती हो। इसके अलावा रियाध में होने वाले ईडब्ल्यूसी 2026 मेन इवेंट से पहले पार्टनर पब्लिशर्स और आयोजकों द्वारा आयोजित क्वालिफाइंग इवेंट्स के जरिए भी इनामी राशि दी जाएगी।
प्राइज पूल के साथ साथ ईडब्ल्यूसीएफ अपने इकोसिस्टम सपोर्ट प्रोग्राम्स को भी जारी रखेगा, जिसमें ईडब्ल्यूसीएफ क्लब पार्टनर प्रोग्राम और रोड टू ईडब्ल्यूसी क्वालिफिकेशन सिस्टम शामिल हैं। 2026 का क्लब पार्टनर प्रोग्राम एक बार फिर दुनिया की 40 टॉप ईस्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशंस को सपोर्ट देगा। वहीं पब्लिशर लीड सर्किट्स, टूर्नामेंट्स और ग्रासरूट इवेंट्स रोड टू ईडब्ल्यूसी की नींव रखेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों और क्लब्स को रियाध में मुकाबला करने का साफ रास्ता मिल सके।

