मई में 15 नए स्टोर शुरू किए गए, जिससे स्मार्ट, सुंदर डिज़ाइन और शानदार लाइटिंग अनुभव देने की कंपनी की सोच को और मजबूती मिली

एवीएस न्यूज. नई दिल्ली  

लाइटिंग क्षेत्र की दुनिया में जानीमानी कंपनी सिग्निफाई (Euronext: LIGHT) ने भारत में अपने फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब (एसएलएच) स्टोर्स का नेटवर्क बढ़ाने की घोषणा की है। आजकल लोग सुविधा, अपनी पसंद के अनुसार सेटिंग और बिजली बचाने के लिए स्मार्ट होम और स्मार्ट लाइट्स ज्यादा अपना रहे हैं। इसी को देखते हुए कंपनी ने पूरे भारत में नए एक्सपीरियंस स्टोर्स शुरू किए हैं, ताकि बड़े बाजारों में वह अपनी पहुंच और मजबूत कर सके।

इस विस्तार के तहत नोएडा, दिल्ली, सोनीपत, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, रायपुर, बरेली, सोलन, विजयवाड़ा, मध्यमग्राम और कई अन्य शहरों में नए स्मार्ट लाइट हब स्टोर्स खोले जाएंगे। इस कदम से यह साफ पता चलता है कि सिग्निफाई ग्राहकों तक नई और बेहतर लाइटिंग सुविधाएं पहुंचाने पर लगातार ध्यान दे रही है। इन स्मार्ट लाइट हब में ग्राहकों को अलग-अलग तरह की आधुनिक लाइटिंग और स्मार्ट लाइट्स एक ही जगह पर मिलेंगी।

सिग्निफाई, ग्रेटर इंडिया के हेड ऑफ़ कंज्यूमर बिज़नेस सी अरुण कुमार ने बताया कि “आज भारत में लोग लाइटिंग को सिर्फ रोशनी के लिए जरूरी ही नहीं, बल्कि अपने घर की सुंदरता और लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा मान रहे हैं। जैसे-जैसे घर स्मार्ट और आधुनिक बन रहे हैं, वैसे-वैसे सुंदर डिज़ाइन और नई तकनीक वाली स्मार्ट लाइट्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है, जो घर का माहौल बेहतर बनाती हैं और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान करती हैं। इस महीने लगभग हर दो दिन में एक नया स्मार्ट लाइट हब शुरू किया जा रहा है, जो स्मार्ट होम और आधुनिक लाइटिंग की बढ़ती मांग को दिखाता है। इन हब्स के जरिए ग्राहकों को ऐसी लाइटिंग मिलेगी, जिसमें नई तकनीक, शानदार डिज़ाइन और उनकी पसंद के अनुसार कई विकल्प होंगे। साथ ही, इससे कंपनी देशभर में नए दौर के घरों और ग्राहकों से आसानी से जुड़ सकेगी।

फिलिप्स स्मार्ट लाइट हब को इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहक अलग-अलग तरह की लाइट्स को करीब से देख, समझ और अनुभव कर सकें। यहां सजावटी, रोजमर्रा के उपयोग और स्मार्ट लाइटिंग के कई आधुनिक विकल्प उपलब्ध हैं। इन नए स्टोर्स की शुरुआत कंपनी की आगे की बड़ी बढ़ोत्तरी की तैयारी है, जिससे अलग-अलग शहरों में ग्राहकों को बेहतर और नया लाइटिंग अनुभव आसानी से मिलेगा।