एवीएस न्यूज. भोपाल


 कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने करकेली विकासखंड के ग्राम कटरिया में प्राथमिक शाला कटरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 42 में से 10 बच्चे उपस्थित पाए गए।उन्होंने कहा कि ग्राम में प्रचार प्रसार एवं समझाइश देते हुए स्कूल में बच्चों कि उपस्थिति बढ़ाई जाए। 


कलेक्टर श्रीमती सहाय ने बच्चों से रूबरू चर्चा करते हुए मध्यान्ह भोजन, पाठय पुस्तक मिलने, गणवेश मिलने आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।बच्चों ने बताया कि प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रतिदिन स्कूल आकर अपने अध्ययन का कार्य ईमानदारी के साथ करें।उन्होंने प्राचार्य को निर्देशित किया कि बच्चों को शुध्द भोजन उपलब्ध कराएं। भोजन पकाने के बाद उसे ढंककर रखें। 


जिस जगह पर भोजन पकाया जाता है, उसे स्वच्छ बनाएं रखे । निरीक्षण के दौरान उन्होने रसोई घर मे उपलब्ध बर्तनों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह,नायब तहसीलदार विनोद वर्मा तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।